1- महिलाओं के खिलाफ अपराध गंभीर चिंता
Top 5 News 31 August: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को देश में गंभीर चिंता बताया।
2- गैंगरेप के 2 आरोपी रिहा
वाराणसी के IIT-BHU में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के 2 आरोपी 7 महीने बाद रिहा हो गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 आरोपियों को जमानत दी। लेकिन तीसरे आरोपी की जमानत रद्द कर दी गई।
3- मणिपुर में कुकीलैंड बनाया जाए
कुकी समुदाय के लोगों ने मणिपुर के कई इलाकों में रैलियां निकाली। इन संगठनों की मांग है कि मणिपुर में अलग कुकीलैंड बनाया जाए, जो केंद्र शासित प्रदेश हो।
Top 5 News 31 August: 4- कोल्हापुर में हिट एंड रन
कोल्हापुर में सड़क किनारे चल रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
5- किसान आंदोलन में पहुंची विनेश
पहलवान विनेश फोगाट पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पहुंचीं। यहां किसान नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया।
Read More- दीपिका की डिलिवरी डेट आई सामने, कहां देगी बच्चे को जन्म!
Top 5 News 31 August: 6- कोलकाता केस पर डॉ. ने किया रोड जाम
कोलकाता मेडिकल कॉलेज में चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक शख्स शराब के नशे में बाइक लेकर घुसा और एक छात्र को टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 5 घंटे तक रोड जाम कर दिया।
7- तीन वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली तीन नई वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने कहा कि 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट रेलवे को दिया गया है।
8- रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर लापता
रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर उड़ान के दौरान लापता हो गया है। इसके हादसे का शिकार हो जाने की आशंका है। हेलिकॉप्टर में तीन क्रू मेम्बर समेत कुल 22 लोग सवार थे।
9- सुनीता विलियम्स फरवरी में आएगी धरती पर
नासा ने भारतीय मूल की ऐस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को अगले साल फरवरी में धरती पर वापस लाने का फैसला किया है। इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला हैं।
10- राहुल द्रविड के बेटा अंडर-19 में
टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड के बेटे समित भारतीय अंडर-19 टीम में चुने गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज के लिए चुना गया है।
