Deepika Padukone Delivery Date Revealed: दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली है। जब से उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर दी है तब से फैंस उनके बच्चे का इंतजार कर रहे है। इस साल फरवरी में दीपिका और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उस पोस्ट को दोनों के फैन्स से काफी प्यार मिला था। पोस्ट में बताया गया था कि दीपिका सितंबर महीने में मां बनने वाली हैं। अब वह तारीख भी सामने आ गई है।
Deepika Padukone Delivery Date Revealed: डेट आई सामने
एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका 28 सितंबर को मुंबई के अस्पताल में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अभी उन्होंने अपनी फिल्मों से ब्रेक ले रखा है, और प्रेग्नेंसी टाइम को इंजॉय कर रही हैं। दीपिका और रणवीर के फैन्स भी कपल के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कई खबरें आ रही थीं, कि हो सकता है दीपिका के बच्चे की डिलिवरी लंदन में हो, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि डिलिवरी मुंबई में होने जा रही है।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
फिल्मों में जल्दी नहीं लौटेगी दीपिका
दीपिका डिलिवरी के तुरंत बाद काम पर वापस नहीं लौटने वाली हैं। वह बच्चे को कुछ महीने तक अपना पूरा समय देंगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है अगले साल मार्च तक वह मैटरनिटी लीव पर हैं और उसके बाद ही फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगी।
Read More- Emergency Movie: कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, इंमरजेंसी के सर्टिफिकेशन पर रोक
कल्कि की करेगी शूटिंग
मैटेरनिटी लीव के बाद दीपिका अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि फिल्म की शूटिंग करेंगी। कल्कि-2 को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी शुरुआत जनवरी-फरवरी, 2025 से हो सकती है।
नए घर में होंगे शिफ्ट. बच्चे को जन्म देने के बाद दीपिका और रणवीर नए घर में भी शिफ्ट होने वाले हैं। उनका नया घर मुंबई के बांद्रा में सी फेसिंग वाला 4 प्लॉर का है, जो शाहरुख खान के घर मन्नत के करीब है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है।
