Karan Wahis Spiritual Shift: टीवी के जाने-माने एक्टर और होस्ट करण वाही इन दिनों वो चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन इस बार वो किसी शो को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से वो टीवी इंडस्ट्री से दूर थे। ऐसे में वो पारस छाबड़ा के पॉडककॉस्ट में नजर आएं, जिसमें वो बहुत बदले हुए नजर आएं। उन्होंने अपने गले में तुलसी की माला पहन रखी थी। पॉडकास्ट में उनकी लाइफ में आए बदलाव के बारें में बात की साथ ही जेनिफर के साथ सगाई के रुमर्स की खबरों पर भी रोक लगा दी है।
करण वाही के लाइफ में आया बदलाव
उन्होंने कंठी माला पहनने के बाद उनकी लाइफ में आए बदलाव के बारें में बात की। उन्होंने कहा कि- ‘मैं कुछ वक्त के लिए स्पिरिचुऐलिटी से दूर चला गया था। बीते 5 महीने बहुत अच्छे रहे। मैं वृंदावन से तुलसी माला लेकर आया। मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि वेजिटेरियन हो जाऊंगा।’
करण ने आगे कहा कि-
एक्टर ने अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए कहा कि- ‘मेरा शरीर सूखा पड़ जाता था, आधा शरीर ड्राई हो जाता था और खून निकलने लगता था। खुजली करने पर स्किन फट जाती थी। शरीर पर खून के धब्बे हो जाते थे। सुबह बेडशीट देखकर डर जाता था। बेडशीट लाल हो जाती थी।’

एक्टर ने बताया कि –
‘मुझे 3 महीने हो गए हैं अब नॉनवेज छोड़े हुए और लग ही नहीं रहा कि किसी चीज की कमी है। नीम करोली बाबा से लेकर प्रेमानंद महाराज के वीडियोज देखने लगा था। फिर कंठी माला पहन ली। अब सब आराम लगता है।’

जेनिफर से की सगाई?
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि, करण वाही फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से सादी करने वाले हैं। उनकी सगाई हो चुकी है। लेकिन पॉडकास्ट के दौरान एक्टर ने इन रुमर्स पर ब्रेक लगाते हुए कहा कि- ‘ये सारी खबरें गलत हैं और उन्हें नहीं पता कि ये अटकलें कहां से शुरू हुईं।’
जेनिफर-करण ने साथ किए कई प्रोजेक्ट्स
साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ में जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था। वहीं करण वाही ने इस सीरियल में करण वाही डॉ. सिद्धांत मोदी के किरदार में नजर आएं थे। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद गिया गया था। अब 14 साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिली। साल 2024 में सोनी लिव की बेव सीरीज ‘ रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में दोनों साथ नजर आएं।

