MAHAKAL TEMPLE SAWAN PLAN:सावन में महाकाल बुला रहे है, जानिए एंट्री से पार्किंग तक की हर डिटेल!

mahakal-temple-sawan-plan

MAHAKAL TEMPLE SAWAN PLAN:सावन में महाकाल बुला रहे है, जानिए एंट्री से पार्किंग तक की हर डिटेल!

mahakal temple sawan planसावन में महाकाल बुला रहे है जानिए एंट्री से पार्किंग तक की हर डिटेल

सावन शुरू होते ही बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा, प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था

आज से श्रावण की शुरुआत, हर दिन 1 लाख भक्तों की संभावना

श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई, शुक्रवार से हो रही है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन को हर दिन 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मंदिर दर्शन, पार्किंग और ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

टू और फोर व्हीलर वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में 10 से अधिक स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है:

चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग

इंटरपिटिशन पार्किंग (त्रिवेणी संग्रहालय के सामने) चारधाम पार्किंग (मंदिर के पीछे) नरसिंह घाट पार्किंग (हरसिद्धि मंदिर के पीछे) कार्तिक मेला मैदान (भारी वाहनों हेतु) हरिफाटक चौराहा मन्नत गार्डन, इम्पीरियल पार्किंग, हरिफाटक ब्रिज के नीचे दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग: हरसिद्धिपाल (गणेश मंदिर के पीछे) क्षीरसागर मैदान टंकी चौराहा मल्टी लेवल पार्किंग

सामान्य दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश

सामान्य दर्शन करने वाले श्रद्धालु नंदी द्वार (महाकाल लोक) से प्रवेश करेंगे और मानसरोवर द्वार से होते हुए गणेश एवं कार्तिक मंडप से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु बड़े गणेश मंदिर की ओर से बाहर निकलेंगे। जगह-जगह पर पीने का पानी, जूता स्टैंड, मेडिकल सुविधा, प्रसादी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

 250 रु में शीघ्र दर्शन: गेट नंबर 1 और 4 से एंट्री

जो भक्त शीघ्र दर्शन (Paid Darshan) करना चाहते हैं, वे ₹250 शुल्क देकर मंदिर के प्रवेश द्वार 1 और 4 से एंट्री ले सकते हैं। गेट नंबर 1: भारत माता मंदिर होते हुए नीलकंठेश्वर द्वार गेट नंबर 4: हरसिद्धि माता मंदिर के सामने से यहां जूता स्टैंड, प्रसादी और शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर उपलब्ध रहेगा।

कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष रूट

कांवड़ यात्रियों को मंगलवार से शुक्रवार तक गेट नंबर 4 से VIP प्रवेश मिलेगा। भीड़ वाले दिनों में उन्हें नंदी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर समिति ने उनके लिए विशेष जलपात्र की व्यवस्था भी की है ताकि वे भगवान को जल चढ़ा सकें।

वीआईपी-वीवीआईपी दर्शन का अलग रास्ता

सभी वीआईपी और वीवीआईपी आगंतुकों को बेगमबाग मार्ग होते हुए नीलकंठेश्वर द्वार से शंख द्वार तक सीधा प्रवेश दिया जाएगा। इसी मार्ग से उनका निकास भी होगा।

सवारी मार्ग पर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित

सावन के हर सोमवार शाम 4 बजे से महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी निकलेगी। इस दौरान सवारी मार्ग पर वाहन पार्किंग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। क्रेन से वाहन हटाए जाएंगे और जुर्माना वसूला जाएगा। प्रतिबंधित मार्ग: देवास गेट → दौलतगंज → इंदौर गेट → महाकाल घाटी बेगमबाग → कोट मोहल्ला हरसिद्धि पाल → गुदरी दानीगेट → ढाबा रोड जूना सोमवारिया → केडी गेट

1300 पुलिसकर्मी और 3 ड्रोन से निगरानी

सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। सावन मास में रोज़ाना और खास तौर पर सवारी वाले सोमवार को: 1300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे CCTV और कमांड कंट्रोल रूम से निगरानी 3 ड्रोन लगातार आकाश से नजर रखेंगे तीन लेयर सिक्योरिटी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी  

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।