यासीन मछली को हाईकोर्ट से झटका, फर्जी विधानसभा पास मामले में नहीं मिली जमानत

yasir-ahmad-fake-assembly-pass-highcourt-rejects-bail

यासीन मछली को हाईकोर्ट से झटका, फर्जी विधानसभा पास मामले में नहीं मिली जमानत

यासीन मछली को हाईकोर्ट से झटका फर्जी विधानसभा पास मामले में नहीं मिली जमानत

Yasin Machli Case : मध्यप्रदेश विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास लगाकर गाड़ी चलाने के मामले में आरोपी यासीन अहमद उर्फ मछली को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को ठुकराते हुए यह साफ कर दिया कि विधानसभा सुरक्षा से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है।

Yasin Machli Case: फर्जी पास से विधानसभा में घुसने का आरोप

यासीन मछली पर आरोप है कि उसने विधानसभा सत्र के दौरान पत्रकार गौरव शर्मा के नाम से जारी पार्किंग पास की छेड़छाड़ कर अपनी निजी गाड़ी में लगाया था। यह पास वास्तव में किसी अन्य वाहन के लिए वैध था, लेकिन आरोपी ने इसे अपने उपयोग में लिया। इस मामले की शिकायत के बाद भोपाल के अरेरा थाना पुलिस ने मछली को गिरफ्तार किया।

Yasin Machli Case: हाईकोर्ट ने जताई कड़ी चिंता

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकलपीठ जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला विधानसभा की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। इस कारण जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

पुलिस की जांच 

पुलिस ने 25 जुलाई 2025 को प्राप्त शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि यासीन मछली ने दिसंबर 2024 के विधानसभा सत्र के दौरान फर्जी पास गाड़ी में लगाया था। इस घटना से विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। Also Read-मध्य प्रदेश के हथकरघा, सिल्क और पारंपरिक वस्त्रों को जल्द ही मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।