VIJAY SHAH UPDATE NEWS: मंत्री विजय शाह का प्रतिकात्मक लेकर पुलिस चौकी पहुंची कांग्रेस

vijay-shah-update-news

VIJAY SHAH UPDATE NEWS: मंत्री विजय शाह का प्रतिकात्मक लेकर पुलिस चौकी पहुंची कांग्रेस

vijay shah update news मंत्री विजय शाह का प्रतिकात्मक लेकर पुलिस चौकी पहुंची कांग्रेस

VIJAY SHAH UPDATE NEWS: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाली भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया.. [caption id="attachment_129256" align="alignnone" width="300"]VIJAY SHAH UPDATE NEWS VIJAY SHAH UPDATE NEWS[/caption] बता दें की शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा है कि. वह विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी देने पर दो सप्ताह के भीतर विचार करे.भारतीय सेना को लेकर मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था. जिसके विरोध में राजधानी में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की गई.

VIJAY SHAH UPDATE NEWS: कांग्रेस ने भोपाल में अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया

[caption id="attachment_129271" align="alignnone" width="276"]मंत्री शाह मंत्री शाह[/caption] इस दौरान कांग्रेस के ही व्यक्ति द्वारा विजय शाह का मुखौटा पहना गया. जिसे विजय शाह बनाकर पास के ही चौकी में ले जाया गया.. इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.बता दें की.. मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने भोपाल में अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया.

मुखौटा पहने व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया

भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता को मंत्री विजय शाह का मुखौटा पहनाकर उसे हथकड़ी लगाकर PCC के सामने प्रदर्शन किया गया. जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी से मंत्री का मुखौटा पहने हुए व्यक्ति को हथकड़ी पहनाए हुए 5 नंबर स्टॉप पर स्थित पुलिस चौकी लेकर पहुंचे. यहां मंत्री का मुखौटा पहने व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया.

अमित शर्मा बोले- विजय शाह को पद से हटाया जाए

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा ने कहा मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी सोफिया कुरैशी का अपमान किया. और सोफिया ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और उसे अपमानित करने वाले मंत्री को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बचाने में लगी हुई है. साथ ही कहा की 6 महीनों से सरकार लगातार मंत्री को संरक्षण दे रही है.

VIJAY SHAH UPDATE NEWS: सुप्रीम कोर्ट में सत्य की जीत हुई

मध्य प्रदेश की सरकार जिस मंत्री का संरक्षण कर रही थी उसपर मुकद्मा चलाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है. और अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से सत्य की जीत हुई है..

हमने प्रतीकात्मक रूप से मंत्री को गिरफ्तार किया

इस दौरान अमित शर्मा ने कहा की हम मंत्री विजय शाह के घर गए थे वे घर से फरार हैं.. हमें विजय शाह केरवा के जंगल में घूमते हुए मिले हमने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले किया है.. ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर 2 हफ्ते के भीतर फैसला लें..

संबंधित सामग्री

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंकड़े दर्ज कर स्व-गणना की शुरुआत की, नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा।

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

उत्तराखंड

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पौड़ी जिले में युवक ने आत्महत्या कर ली, वीडियो में पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए। परिजन और ग्रामीणों ने उठाए सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की।