sanatan-padyatra: क्यों बोली उमा भारती, मुझे सनातन पदयात्रा में शामिल होने की जरूरत नहीं

uma-bharti-statement-on-sanatan-padyatra-bageshwar-dham-panna-visit

sanatan-padyatra: क्यों बोली उमा भारती, मुझे सनातन पदयात्रा में शामिल होने की जरूरत नहीं

sanatan-padyatra क्यों बोली उमा भारती मुझे सनातन पदयात्रा में शामिल होने की जरूरत नहीं

uma bharti statement on sanatan: मध्य प्रदेश की राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती शनिवार को पन्ना प्रवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने श्री जुगल किशोर मंदिर, बलदाऊ जी मंदिर और महामती प्राणनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई अहम बातें कहीं, जिनमें बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा पर भी प्रतिक्रिया दी।

मुझे यात्रा में शामिल होने की जरूरत नहीं: उमा

जब उमा भारती से दूसरा सवाल पूछा गया कि, क्या आप बागेश्वर धाम की यात्रा में शामिल होगी तो उन्होंने कहा कि, ''मुझे बिलकुल जरुरत नहीं है उनकी यात्रा में शामिल होने की, बाबा बागेश्वर के साथ बहुत लोग चल रहे हैं.'' जब उनसे पूछा गया कि आपको अगर आमंत्रित किया जाए तो आप यात्रा में शामिल होंगी. इस पर उमा भारती ने कहा, ''मैं कह दूंगी कि तुम ही लोग ही चलो, तुम्हारे ऊपर मेरा आशीर्वाद है.''

uma bharti statement on sanatan: 422 स्थान से होकर गुजरेगी यात्रा

बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक निकली जा रही है. यह यात्रा 10 दिनों की है और यह यात्रा दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 422 स्थान से होकर गुजरेगी. यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा, वंदे मातरम से रोज शुरू होती है. पदयात्रा जिन 07 संकल्पों को लेकर निकाली जा रही है.

शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने की जरूरत

मीडिया से रूबरू होते हुए उमा भारती ने बताया कि, ''शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जैसे प्राइवेट शिक्षण परिष्कृत है, इस तरह हमें सरकारी शिक्षा को भी परिष्कृत करने की जरूरत है. साथ ही प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधा सरकारी अस्पतालों में भी मिलना चाहिए, ताकि लोगों को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा हो.'' उन्होंने कहा कि, ''कई मेडिकल कॉलेज नहीं खुल रहे हैं. पुराने अस्पतालों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि पुराने अस्पतालों का अपग्रेडेशन अच्छे से हो सकता है और बहुत कम पैसों में हो सकता है इसकी ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए.''

कालिंजर किले को देखकर दुख होता है

पन्ना और उत्तर प्रदेश के बांदा की सीमा पर बने कालिंजर किले का जिक्र करते हुए उमा ने बताया कि, ''कल रात को कालिंजर किले के बगल से वह गुजरी तो वह बहुत दुखी हुई कि हमारी संस्कृति कितनी समृद्धि थी कि हमने कालिंजर जैसे किले बनाए हैं. लेकिन आज हम कितने कमजोर हैं की कालिंजर जैसे किले होने के बाद भी हम पराजित होते गए.'' उन्होंने समाज से आह्वान किया कि जब तक हम गंगा, गाय और प्रकृति की रक्षा नहीं करेंगे तब तक हम सशक्त नहीं बन सकते.

uma bharti statement on sanatan: जुगल किशोर मंदिर में किए दर्शन

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं फायर ब्रांड नेता पन्ना पहुंची. उन्होंने सर्वप्रथम पन्ना के आराध्य देव कहे जाने वाले श्री जुगल किशोर मंदिर में भगवान के दर्शन किए इसके बाद उन्होंने बलदाऊ जी मंदिर में प्रभु के दर्शन किए और इसके बाद उन्होंने विश्व की सबसे बड़े मंदिर महामती प्राणनाथ भगवान के दर्शन किए. उनके साथ पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी साथ रहे. Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।