UJJAIN Marriage Fraud: पत्नी से कराई कई शादियां, पति ही निकला ठग...पुलिस भी रह गई दंग

ujjain-marriage-fraud

UJJAIN Marriage Fraud: पत्नी से कराई कई शादियां, पति ही निकला ठग...पुलिस भी रह गई दंग

ujjain marriage fraud पत्नी से कराई कई शादियां पति ही निकला ठगपुलिस भी रह गई दंग

UJJAIN Marriage Fraud: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में भाटपचलाना थाना पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया है, जिसमें एक महिला ने फर्जी शादी रचाकर कई युवकों को ठग लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले में उसका असली पति भी शामिल था, जो खुद अपनी पत्नी की बार-बार शादी करवा कर ठगी करता था।

[caption id="attachment_101618" align="alignnone" width="300"]UJJAIN Marriage Fraud UJJAIN Marriage Fraud[/caption]

UJJAIN Marriage Fraud: ठगी की आशंका जताई

यह मामला ग्राम खरसोद निवासी जितेंद्र सेन से जुड़ा है, जिसकी शादी हाल ही में नेहा नाम की युवती से 14 अगस्त को गांव के मंदिर में करवाई गई थी। कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन 21 अगस्त की सुबह नेहा अचानक लापता हो गई। जितेंद्र और उसके परिवार ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः जितेंद्र ने भाटपचलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और ठगी की आशंका जताई।

UJJAIN Marriage Fraud: नकदी व जेवर लेकर फरार हो जाती है

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि "नेहा" का असली नाम पूजा है और वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूजा और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है जो युवकों से शादी के नाम पर पैसे वसूलता है और फिर दुल्हन नकदी व जेवर लेकर फरार हो जाती है।

UJJAIN Marriage Fraud: लेकिन यह सब एक सुनियोजित साजिश थी

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जितेंद्र के पिता रतनलाल को शादी का रिश्ता खाचरोद निवासी विष्णुबाई और उसके पति रामचंद्र धाकड़ के माध्यम से मिला था। उन्होंने नेहा के परिवार को गरीब बताते हुए शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। शादी तय हो गई और मंदिर में रस्में भी पूरी कर दी गईं। लेकिन यह सब एक सुनियोजित साजिश थी।

पुलिस ने पूजा उर्फ नेहा, रामचंद्र धाकड़, विष्णुबाई और जस्सू उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 40 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल पूजा के असली पति विनोद मालवीय और आशा बाई की तलाश कर रही है।

UJJAIN Marriage Fraud: नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है

यह मामला न केवल धोखाधड़ी का गंभीर उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह संगठित गिरोह भोले-भाले लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी।

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन यह कार्रवाई केवल ठेली रेहड़ी वालों पर ही केंद्रित है।

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

मध्य प्रदेश

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की व्यवस्था सुचारू, प्रशासन का कड़ा पहरा

चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, और मार्ग व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी और प्रबंधन किया जा रहा है।

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

उत्तर प्रदेश

कौशांबी में बक्से में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

उत्तरप्रदेश के कौशांबी में युवती की लाश लोहे के बक्से में मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।