उज्जैन में महाकाल मंदिर की भीड़ संभालने के लिए गूगल मैप का अनोखा इस्तेमाल

ujjain-mahakal-temple-google-map-crowd-management

उज्जैन में महाकाल मंदिर की भीड़ संभालने के लिए गूगल मैप का अनोखा इस्तेमाल

उज्जैन में महाकाल मंदिर की भीड़ संभालने के लिए गूगल मैप का अनोखा इस्तेमाल

Mahakal Temple New Year Crowd: नए साल पर देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। शहर की संकरी गलियों में यह भारी भीड़ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई। लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए उज्जैन पुलिस ने गूगल मैप का सहारा लिया, जो पहली बार किसी मंदिर ट्रैफिक मैनेजमेंट में इस्तेमाल किया गया। Also Read-Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में संत-पुजारी की एंट्री पर बैन, सिर्फ दर्शन की अनुमति [caption id="attachment_125626" align="alignnone" width="300"] श्रद्धालु[/caption]

Mahakal Temple New Year Crowd: गूगल मैप के जरिए ट्रैफिक डायवर्ज़न

महाकाल मंदिर में रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु आते हैं.  सामान्य दिनों में शहर में 5-6 हजार वाहन आते हैं, छुट्टियों में यह संख्या 10-12 हजार तक बढ़ जाती है. उज्जैन पुलिस ने आईटी विशेषज्ञों और साइबर टीम की मदद से गूगल मैप के रूट सिस्टम को अपडेट किया। अब जैसे ही किसी मार्ग पर भीड़ या जाम की स्थिति बनती है, उस मार्ग को गूगल मैप से तुरंत हटा दिया जाता है और वैकल्पिक रास्ते एक्टिव कर दिए जाते हैं. Also Read-Mahakal Temple: क्रिकेटर शिखर धवन ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में लिया आशीर्वाद, बोले- यहां आकर मिलती है शक्ति

Mahakal Temple New Year Crowd: श्रद्धालुओं को दिखेंगे आगे का रास्ता

बाहर से आने वाले श्रद्धालु अब केवल वही रास्ते देख पाएंगे.  जिन्हें पुलिस ने तय किया है. भीड़भाड़ वाले और संकरे रास्तों को मैप से ब्लॉक कर दिया गया है, जबकि बाहरी रिंग रोड और डेडिकेटेड पार्किंग रूट को ही नेविगेशन में दिखाया जा रहा है. सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पुलिस की 10 सदस्यीय टीम रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग करती है। जाम वाले मार्ग को तुरंत डायवर्ट कर दिया जाता है और केवल खाली वैकल्पिक मार्ग ही गूगल मैप पर दिखता है।

भस्म आरती और VIP दर्शन में बदलाव

महाकाल मंदिर समिति ने नव वर्ष की भारी भीड़ को देखते हुए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है. श्रद्धालु केवल ऑफलाइन बुकिंग करा सकेंगे. 1 जनवरी की भस्म आरती के लिए दोनों प्रकार की बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी. बीते तीन दिनों में 5.50 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन हुए. अब 5 जनवरी तक प्रोटोकॉल (VIP) दर्शन भी सीमित रहेगा और केवल वीवीआईपी श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।