Ujjain: अंधविश्वास का कहर! चुड़ैल बताकर महिला की हथेलियां जलाईं, गर्म सिक्के से सिर दागा, 8 पर FIR

ujjain-chudail-torture-woman-violence-superstition-case

Ujjain: अंधविश्वास का कहर! चुड़ैल बताकर महिला की हथेलियां जलाईं, गर्म सिक्के से सिर दागा, 8 पर FIR

ujjain अंधविश्वास का कहर चुड़ैल बताकर महिला की हथेलियां जलाईं गर्म सिक्के से सिर दागा 8 पर fir

ujjain violence case: उज्जैन जिले के श्रीवच्छ गांव में अंधविश्वास का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय महिला को "चुड़ैल" बताकर क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया। नवरात्रि की सप्तमी के दिन गांव के ही आठ लोगों ने मिलकर महिला को जंजीरों से पीटा, उसकी हथेलियों पर बाती जलाकर जला दिया और गर्म सिक्के से उसका सिर दाग दिया।

ujjain violence case: चुडैल बताकर दी यातनाए

मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंधविश्वास के चलते एक महिला की जान पर बन आई. एक गांव में महिला को चुड़ैल से मुक्त करवाने के नाम पर नवरात्र में पहले जंजीर से पीटा, फिर दोनों हथेलियों को दीपक की तरह बाती लगाकर जलाया. उसके बाद आरोपियों ने जली हुई बाती से सिक्का गर्म कर सिर पर चिपका दिया. 10 दिन पहले हुई घटना से हाथों में कीड़े पड़ने पर बुधवार रात पीड़िता महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया. Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

ujjain violence case: हाथों में पड़ गए थे कीड़े

उर्मिला को दागने की जानकारी मिलने पर गांव के सरपंच बना भील ने उसका गांव के एक डॉक्टर से इलाज करवा कर सुगाबाई सहित सभी को फटकारा. उसने हंसा बाई व उर्मिला को केस दर्ज करवाने को कहा था. मगर दोनों के इकार करने पर घर छोड़ गया. हंसा बाई चूंकि पति से अलग रहती है, इसलिए उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह उर्मिला का सही उपचार नहीं करवा पाई, जिससे उर्मिला के हाथों में इंफेक्शन के कारण कीड़े पड़ गए.

जंजीरों से पीटा सिर पर गर्मा सिक्का चिपकाया

जंजीरों से पीटा, सिर पर गर्म सिक्का चिपकाया नवरात्रि की सप्तमी के दिन उर्मिला अपनी मां हंसा और परिवार के दो लोगों के साथ श्रीवच्छ गांव पहुंची। यहां पर उर्मिला की मां को बाहर रोककर परिवार के दो लोग सहित सुधा बाई, सुधा का बेटा कान्हा, मनोहर भील, कान्हा भील, संतोष चौधरी, राजू चौधरी, कान्हा चौधरी और रितेश चौधरी ने महिला को अकेले कमरे में ले जाकर पहले जंजीरों से पीटा, फिर बांधकर उसके दोनों हाथ पर रुई की बत्ती को घी में लगाकर जला दिया। तब तक जलाकर रखा जब तक उसकी हथेली जल नहीं गई। इसके बाद महिला के सिर पर गर्म सिक्के को चिपका दिया गया। जलने से महिला की सिर की चमड़ी निकल गई। इस असहनीय पीड़ा के चलते उर्मिला वही बेहोश हो गई थी।

ujjain violence case: 8 पर FIR 3 को गिरफ्तार किया

महिला की शिकायत पर 8 लोगों पर केस दर्ज घटना के करीब 10 दिन बाद उर्मिला परिजनों के साथ उज्जैन के महिला थाने पहुंची। यहां टीआई लीला सोलंकी, उर्मिला के हाथ और सिर देखकर हैरान रह गई। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के लिए खाचरोद थाने पर संपर्क किया तो पता चला कि श्रीवच्छ गांव में सुधा बाई इस तरह का पूजन पाठ और टोटके करती है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

लाइफ स्टाइल

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

साबूदाना एक हल्का और पौष्टिक विकल्प है, जो पाचन, ऊर्जा प्रदान करने, हड्डियों को मजबूती देने और गर्भवती महिलाओं के पोषण में मदद करता है।

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्य प्रदेश

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना में नया नियम लागू। अब केवल पहली बार में 75% अंक लाने वाले छात्रों को ही मिलेगा लाभ, दूसरी परीक्षा वालों को बाहर किया गया।

इस एक्ट्रेस ने पहले ही कर दी थी थलापति विजय की

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने पहले ही कर दी थी थलापति विजय की 'विजय' की भविष्यवाणी

Famous South Indian actor Thalapathy Vijay has won a significant number of seats in the Tamil Nadu elections, predicted earlier by actress Pooja Hegde.

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश के 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंधी की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है।

Palash Muchhal Fraud Case: स्मृति मंधाना की दोस्त ने पलाश मुछाल पर कराया FIR दर्ज

मनोरंजन

Palash Muchhal Fraud Case: स्मृति मंधाना की दोस्त ने पलाश मुछाल पर कराया FIR दर्ज

Music composer Palash Muchhal faces fraud charges and caste-based insults filed by cricketer Smriti Mandhana's friend, Vijayan Mane.