toxic cough syrup: जहरीले कफ सिरप का डर: हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे,...

toxic-cough-syrup

toxic cough syrup: जहरीले कफ सिरप का डर: हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे, डॉक्टर का नाम सुनकर घबरा रहे परिजन

toxic cough syrup जहरीले कफ सिरप का डर हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे डॉक्टर का नाम सुनकर घबरा रहे परिजन

toxic cough syrup[/caption]

मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप के कारण अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस खबर के बाद से प्रदेशभर में अभिभावकों के बीच दहशत का माहौल है। कफ सिरप से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंका को लेकर कई माता-पिता अब सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में दो बच्चों को बीते दो दिनों में इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाया गया है।

ये दोनों बच्चे बैतूल जिले से हैं और पहले सामान्य सर्दी-खांसी की शिकायत पर स्थानीय डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। इलाज के बाद कुछ समय तक बच्चे ठीक रहे, लेकिन हाल ही में फिर से बुखार आने पर परिजनों ने घबराकर सीधे हमीदिया अस्पताल का रुख किया।

toxic cough syrup: डॉक्टर का नाम सुनते ही घबराए परिजन

[caption id="attachment_109722" align="alignnone" width="300"]toxic cough syrup toxic cough syrup[/caption]

बच्चों का इलाज बैतूल के डॉ. प्रवीण सोनी द्वारा किया गया था। जब परिजन ने यह सुना कि जिन दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर सोनी ने किया था, उनमें से कुछ कफ सिरप जहरीले पाए गए हैं, तो उन्होंने इलाज बंद कर दिया और बच्चों को भोपाल लाने का फैसला किया।

toxic cough syrup: हमीदिया अस्पताल पहुंचे दो बच्चे

  1. किंजल यादव (7 वर्ष) - बैतूल निवासी किंजल को बुधवार को हमीदिया लाया गया। खून की जांच और किडनी फंक्शन टेस्ट सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए गए। सभी रिपोर्ट सामान्य आईं और बच्ची को 24 घंटे निगरानी में रखने के बाद गुरुवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया।

  2. थान्या (2 वर्ष) - बैतूल की ही रहने वाली यह बच्ची गुरुवार दोपहर हमीदिया लाई गई। उसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। उसे पीडियाट्रिक विभाग के एचडीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

थान्या के पिता नितिन ने बताया कि 23 सितंबर को वे डॉ. सोनी के पास इलाज के लिए गए थे और 4 दिन तक उनकी दी गई दवाएं दीं। बाद में बच्ची की हालत बिगड़ने पर उन्होंने दवाएं देना बंद कर दिया और भोपाल आ गए।

toxic cough syrup: अस्पताल प्रशासन की सफाई

एचओडी ने कहा- बच्चियां स्वस्थ हैं पीडियाट्रिक विभाग की एचओडी डॉ. मंजूषा गोयल ने कहा कि दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं। एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दूसरी बच्ची भी एक्टिव है। उसकी कुछ जांच कराई गईं हैं। जैसे ही बच्चे हमारे पास आए थे। हमने तत्काल उन्हें भर्ती कर जांच शुरू कर दी थी। दोनों बच्चों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत चल रहा है।

प्रबंधन ने कहा- हमारे डॉक्टर सतर्क हैं हमीदिया अस्पताल के एचओडी डॉ. सुनीत टंडन ने कहा कि हमारे डॉक्टर पूरी तरह सतर्क हैं। अब तक जो भी एडवाइजरी और सलाह सरकार की तरफ से आईं हैं। उनका पूर्ण पालन किया जा रहा है। जो बच्चे हमारे पास इलाज के लिए आए, उनका भी प्राथमिक्ता के साथ उपचार किया गया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।