BHOPAL: स्वदेशी मेले का वैदिक रीति से शुभारंभ

swadeshi-is-not-a-movement-of-meaning-but-of-self-respect-ashok-pandey

BHOPAL: स्वदेशी मेले का वैदिक रीति से शुभारंभ

bhopal स्वदेशी मेले का वैदिक रीति से शुभारंभ

आरएसएस प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने कहा- स्वदेशी अर्थ का नहीं, स्वाभिमान का आंदोलन

swadeshi mela bhopal: “स्वदेशी अर्थ का नहीं, स्वाभिमान का आंदोलन है।” यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय का। वे स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित 11 दिवसीय स्वदेशी मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

swadeshi mela bhopal: ‘स्व’ को समझने वाले देश ही करते हैं प्रगति

अपने उद्बोधन में पांडेय ने इज़राइल और जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन समाजों और देशों ने अपने ‘स्व’ को समझा है, वही तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के बजाय विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता न केवल हमारा धन विदेशों में भेजती है, बल्कि यह हमारी मानसिक विपन्नता को भी दर्शाती है।

स्वदेशी वस्तुएं महंगी सही, पर सशक्त बनाती हैं देश को

अशोक पांडेय ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं विदेशी वस्तुओं की तुलना में महंगी हो सकती हैं, लेकिन उनमें निहित ‘स्व’ का भाव हमारी सामाजिक और आर्थिक सक्षमता के द्वार खोल देता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत से पहले स्वदेशी आंदोलन ने देशवासियों को एकजुट किया था और आज भी अमेरिकी व यूरोपीय बाजारवाद के खिलाफ इसकी आवश्यकता बनी हुई है।

150 से अधिक स्टॉलों से सजा स्वदेशी बाजार

स्थानीय व्यापारियों द्वारा लगाए गए करीब 150 से अधिक स्टॉलों से यह स्वदेशी मेला सजा है। 16 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुएं, कपड़े, किताबें, सजावट सामग्री, फूड जोन और मनोरंजन के लिए बड़े झूले लगाए गए हैं। तीन विशाल पंडालों में सजे स्टॉल लोगों के लिए मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।

वैदिक रीति से हुआ मेले का शुभारंभ

मेले का शुभारंभ वैदिक रीति से किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और दत्तोपंत ठेगड़ी के छायाचित्रों के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। स्वस्तिवाचन के दौरान पंडितों ने शंखनाद किया। इसके बाद खुशाली विश्वकर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जिससे समारोह का शुभारंभ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में हुआ। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

इंदौर विश्वविद्यालय झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगा

मध्य प्रदेश

इंदौर विश्वविद्यालय झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलेगा

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने झाबुआ में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है और अस्थाई रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज में चलेगा।

DC vs CSK IPL 2026: आज होगा दिल्ली और चेन्नई टीम के बीच मुकाबला

खेल

DC vs CSK IPL 2026: आज होगा दिल्ली और चेन्नई टीम के बीच मुकाबला

Delhi Capitals and Chennai Super Kings clash in IPL 2026 at Delhi's Arun Jaitley Stadium, with both teams having an equal win-loss record so far.

बीजेपी की प्रचंड जीत पर भोपाल पार्टी मुख्यालय में जश्न, सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना

मध्य प्रदेश

बीजेपी की प्रचंड जीत पर भोपाल पार्टी मुख्यालय में जश्न, सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना

भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया दी। कहा- जनता बदलाव चाहती थी, अब बंगाल में विकास की बयार चलेगी।

MI Vs LSG IPL 2026 Result: हिटमैन की वापसी होते ही MI गाड़ी पटरी पर लौटी, LSG को मिली हार

खेल

MI Vs LSG IPL 2026 Result: हिटमैन की वापसी होते ही MI गाड़ी पटरी पर लौटी, LSG को मिली हार

In IPL 2026, Mumbai Indians defeated Lucknow Super Giants by 6 wickets at Wankhede Stadium. Rohit and Rickelton led the chase with stellar fifties.

VTR से आई खुशखबरी: बाघिन N6 ने 4 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश

VTR से आई खुशखबरी: बाघिन N6 ने 4 शावकों को दिया जन्म

सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघिन N6 ने 4 शावकों को जन्म दिया। पेंच से लाई गई इस बाघिन की पहली डिलीवरी से बाघों की संख्या 30 पार पहुंची।