Sidhi News: फांसी पर लटकी छात्रा और दीवार पर लिखा “सब मरोगे”.. फैली सनसनी

sidhi-news

Sidhi News: फांसी पर लटकी छात्रा और दीवार पर लिखा “सब मरोगे”.. फैली सनसनी

sidhi news फांसी पर लटकी छात्रा और दीवार पर लिखा “सब मरोगे” फैली सनसनी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी के बालिका छात्रावास में 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 16 वर्षीय कल्पना जायसवाल, निवासी ग्राम पैगमा थाना बहरी के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब 5 बजे यह घटना घटी, जिससे पूरे छात्रावास में सनसनी फैल गई। [caption id="attachment_109253" align="alignnone" width="300"]Sidhi News Sidhi News[/caption]

Sidhi News: दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे पर लटकी

पुलिस के अनुसार, छुट्टियों में घर जाने के बाद कल्पना शनिवार को ही छात्रावास लौटी थी। वह कृषि संकाय की छात्रा थी। घटना के समय उसकी दो सहेलियां बाजार गई थीं, जिन्होंने लौटने पर देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अधीक्षिका अमृता सिंह को सूचना दी। पुलिस को बुलाया गया, और दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे पर लटकी मिली।

Sidhi News: मामले को और रहस्यमय बना दिया

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन कमरे के बाहर गैलरी की दीवार पर “सब मरोगे” लिखा मिला, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

Sidhi News: इसकी न्यायिक जांच आवश्यक है

घटना के बाद छात्रावास में गमगीन माहौल है। अधीक्षिका अमृता सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि छात्रा की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है और इसकी न्यायिक जांच आवश्यक है।

Sidhi News: बारीकी से छानबीन कर रही

कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और दीवार पर लिखे संदेश के आधार पर हर पहलू पर बारीकी से छानबीन कर रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।