Shillong court: पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग पहुंची, कोर्ट में होग...

shillong-court

Shillong court: पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग पहुंची, कोर्ट में होगी पेशी और मर्डर सीन का रीक्रिएशन

shillong court पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग पहुंची कोर्ट में होगी पेशी और मर्डर सीन का रीक्रिएशन

Shillong court: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (उम्र 29) की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी अब मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पहुंच चुकी हैं। बुधवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस हत्या की जांच के लिए आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। साथ ही घटना के दृश्य को फिर से रीक्रिएट किया जाएगा, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

[caption id="attachment_86977" align="alignnone" width="300"]Shillong court Shillong court[/caption]

Shillong court: सुबह चार बजे उसे फिर थाने लाया गया

इस मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस सोनम को लेकर मंगलवार रात करीब 11 बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची और फिर रात लगभग 12:45 बजे शिलॉन्ग के सदर अस्पताल थाने पहुंची। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे उसे मेडिकल जांच के लिए गणेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका परीक्षण तड़के तीन बजे पूरा हुआ। सुबह चार बजे उसे फिर थाने लाया गया।

Shillong court: कई सवाल पूछने की कोशिश की

मेडिकल के बाद जब सोनम को बाहर लाया गया तो मीडिया ने उससे कई सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

सोनम को कोर्ट से 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा गया है, जबकि उसके चार अन्य साथियों को 7 दिन की रिमांड मिली है। इन सभी को आज सुबह करीब 11 बजे स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Shillong court: आरोपियों का आमना-सामना भी कराए

इधर, इंदौर से रवाना हुई पुलिस टीम, जिसमें बाकी चार आरोपी शामिल थे, अब तक शिलॉन्ग नहीं पहुंची थी। उनके आने के बाद सभी को एक साथ अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होगी। संभव है कि पुलिस आरोपियों का आमना-सामना भी कराए।

अपने पति राजा को मरते हुए देखा

इन चारों आरोपियों-राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी-ने पहले ही अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोनम भी घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने अपने पति राजा को मरते हुए देखा।

CRPF के जवान तैनात

फिलहाल सोनम को शिलॉन्ग के सदर थाने में रखा गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच CRPF के जवान तैनात हैं। थाना परिसर में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही।

इस हाई-प्रोफाइल केस में आगे की जांच और पूछताछ बेहद अहम मानी जा रही है, जिससे हत्या की गुत्थी पूरी तरह सुलझ सके।

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।