MP NEWS : खबर के बाद जागा प्रशासन... कागज की जगह मिली स्टील की थाली

sheopur-mid-day-meal-plates-rahul-gandhi-tweet

MP NEWS : खबर के बाद जागा प्रशासन... कागज की जगह मिली स्टील की थाली

mp news  खबर के बाद जागा प्रशासन कागज की जगह मिली स्टील की थाली

Sheopur mid-day meal controversy 2025 : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील अखबार और रद्दी कागज पर परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियां बटोर रहा है। इस घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर तीखा हमला बोला.. बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना की। राहुल के ट्वीट के बाद प्रशासन और स्थानीय पूर्व मंत्री मौके पर पहुंचे और बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पूर्व मंत्री का दौरा और सुधार

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद पूर्व मंत्री रामनिवास रावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी श्योपुर पहुंचे और स्कूल का दौरा कर बच्किचों के साथ खाना खाया। बच्चों को अखबार की जगह थाली में भोजन प्रदान किया गया। स्कूल प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया और मिड-डे मील सप्लायर का टेंडर रद्द कर दिया गया।

राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर श्योपुर के विजयपुर स्थित सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया है. एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा "आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अखबार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है.ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं हो रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर बच्चों की ठगी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सरकार का विकास बस दिखावा मात्र है। READ MORE : नए सफर का तोहफा: खजुराहों से सीधा जुड़ा वाराणसी

कलेक्टर का मिड-डे मील को लेकर सख्त निर्देश

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पूरे जिले में मिड-डे मील वितरण की सख्त समीक्षा के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि "बच्चों के भोजन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी. यह मामला न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है। विपक्षी दल इसे बीजेपी की नाकामी बता रहे हैं जबकि सरकार ने सुधार का आश्वासन दिया है। इस घटना ने मिड-डे मील योजना की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह था मध्य प्रदेश के श्योपुर में मिड-डे मील की पूरी घटना और राहुल गांधी के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई का विवरण।  

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।