Shahdol incident: पिकनिक मनाने गया मासूम अंश सेल्फी के चक्कर में सोन नदी बहा..

shahdol-incident

Shahdol incident: पिकनिक मनाने गया मासूम अंश सेल्फी के चक्कर में सोन नदी बहा..

shahdol incident पिकनिक मनाने गया मासूम अंश सेल्फी के चक्कर में सोन नदी बहा

Shahdol incident: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर सोन नदी घाट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने पहुंचे चार दोस्तों में से एक 15 वर्षीय अंश पनिका सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरकर बह गया। देखते ही देखते पिकनिक और मस्ती का माहौल मातम में बदल गया, और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। [caption id="attachment_110768" align="alignnone" width="300"]Shahdol incident Shahdol incident[/caption]

सोन नदी का नवलपुर घाट बन रहा हादसों का हॉटस्पॉट

सोन नदी के इस रिपटा पर नदी की गहराई और पानी का तेज बहाव है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड नही लगाया गया है। रपटे पर रेलिंग भी नही लगी है।

Shahdol incident: पानी का बहाव तेज है, सर्चिंग जारी

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि SDRF और हमारी टीम लगातार सर्चिंग में जुटी है। नदी में पानी का बहाव तेज है। बालक का पता लगाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

तेज बहाव में उतरकर रील बनाने लगे

पुलिस के मुताबिक बुढ़ार थाना क्षेत्र का रहने वाला अंश अपने कुछ दोस्तों के साथ नवलपुर सोन नदी पुल पर घूमने आया था। दोस्तों ने रपटा पुल के एक पत्थर से कपड़े की रस्सी बनाई और नदी के तेज बहाव में उतरकर रील बनाने लगे।

इसके बाद दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी

अंश भी रस्सी के सहारे नदी में उतरा, लेकिन उसका हाथ छूट गया। वह तेज बहाव में बह गया। अंश के दोस्त उसे बहते हुए देखते रहे, लेकिन बचा नहीं पाए। इसके बाद दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Shahdol incident: 36 घंटे से बाद भी नहीं मिला कोई सुराग है

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एसडीईआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे का 4 सेकेंड का एक वीडियो भी अंश के दोस्तों के मोबाइल में कैद हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, 36 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी अंश का कोई सुराग नहीं मिला है।

संबंधित सामग्री

 20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा आर्सेनल , क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

खेल

20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा आर्सेनल , क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

Arsenal has ended a 20-year wait by defeating Atletico Madrid, securing a place in the UEFA Champions League 2026 final set for May 30 in Budapest.

ग्वालियर में घूरकर देखने पर गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटे लड़ रहे जिंदगी की जंग 

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में घूरकर देखने पर गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटे लड़ रहे जिंदगी की जंग 

ग्वालियर में घूरकर देखने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या। छत से 20 राउंड फायरिंग, पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल। आरोपी फरार।

PBKS Vs SRH IPL 2026: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद होंगे आमने-सामने!

खेल

PBKS Vs SRH IPL 2026: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद होंगे आमने-सामने!

Punjab Kings face Sunrisers Hyderabad in the 49th match of IPL 2026 season at Rajiv Gandhi International Stadium. Both teams are in strong form.

CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन की शानदाबर बल्लेबाजी ने CSK को जीत दिला दी

खेल

CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन की शानदाबर बल्लेबाजी ने CSK को जीत दिला दी

In the IPL 2026 season, CSK defeated DC by 8 wickets at Arun Jaitley Stadium in Delhi. Sanju Samson starred with 87 runs.

गरमी से राहत या आफत की शुरुआत? कहीं हाईवे डूबा, कहीं ओले बरसे… 10 मई के बाद फिर पलटेगा मौसम! 

देश-विदेश

गरमी से राहत या आफत की शुरुआत? कहीं हाईवे डूबा, कहीं ओले बरसे… 10 मई के बाद फिर पलटेगा मौसम! 

देशभर में बारिश और आंधी का असर, छत्तीसगढ़ में हाईवे डूबा, यूपी में ओले गिरे। MP-बिहार में अलर्ट, तापमान 40°C से नीचे आया।