SHAHDOL: AI बना खौफ, इंजीनियरिंग छात्र नेन 11th की स्टूडेंट की जिंदगी बनाई नरक

shahdol-ai-fake-video-case

SHAHDOL: AI बना खौफ, इंजीनियरिंग छात्र नेन 11th की स्टूडेंट की जिंदगी बनाई नरक

shahdol ai बना खौफ इंजीनियरिंग छात्र नेन 11th की स्टूडेंट की जिंदगी बनाई नरक

Shahdol AI Fake Video Case: Ai से अश्लील वीडियो बनाकर पिता को भेजा

Shahdol AI Fake Video Case: तकनीक, जिसे इंसान की जिंदगी आसान बनाने के लिए खोजा गया था, अब अपराधियों के हाथों में नया हथियार बन चुकी है। शहडोल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक इंजीनियरिंग छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर 16 साल की छात्रा का फेक अश्लील वीडियो बना डाला और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

AI से अश्लील वीडियो

दरअसल, मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां 11th में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ इंजीनियरिंग कर रहे एक युवक ने पहले छेड़खानी की थी. छेड़खानी के साथ आरोपी युवक ने छात्रा के साथ कुछ फोटो खींच लिए थे. बाद में AI टूल का इस्तेमाल करते हुए उसने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया.

16 साल की स्टूडेंट को करता था परेशान

बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग कर रहा छात्र उस नाबालिग छात्रा को लगातार परेशान करता था, छात्रा की उम्र 16 वर्ष है. इंजीनियरिंग छात्र पहले उसका पीछा किया करता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था. छात्रा के मुताबिक आरोपी जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था. इन हरकतों को लेकर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में AI का सहारा लेकर उसका फेक वीडियो बना दिया.

AI से वीडियो बनाकर पिता को भेजा

पुलिस के मुताबिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ आरोपी ने वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से उसके पिता को भी भेज दिया. साथ ही आरोप हैं कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से भी उसे बदनाम करने की कोशिश की.

आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे घटनाक्रम से परेशान छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और धनपुरी पुलिस को पूरी बात बताई. पुलिस ने इस मामले में इंजीनियरिंग छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ के साथ गंभीर धाराओं के तहत मामला किया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो ने कहा, '' एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला आया है, अश्लील फोटो वीडियो एडिट कर वायरल करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी.'' Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।