Satna incident: सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में आगजनी की सनसनीखेज वारदात, दुक...

satna-incident

Satna incident: सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में आगजनी की सनसनीखेज वारदात, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसे

satna incident सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में आगजनी की सनसनीखेज वारदात दुकानदार गंभीर रूप से झुलसे

Satna incident: सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत ग्राम दिदौंध में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के ही आदतन अपराधी बताए जा रहे बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने कथित तौर पर प्रियंका किराना स्टोर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते दुकान आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में पूरा सामान जलकर खाक हो गया। [caption id="attachment_114218" align="alignnone" width="300"]Satna incident Satna incident[/caption]

उनकी हालत नाजुक बताई जा रही

घटना के समय दुकान में मौजूद दुकानदार रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

आधिकारिक तौर पर कारणों की पुष्टि नहीं की

[caption id="attachment_114219" align="alignnone" width="248"]Satna incident Satna incident[/caption] प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपी देर रात दुकान के आसपास घूमते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना की गई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कारणों की पुष्टि नहीं की है।

Satna incident: आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही

घटना की जानकारी मिलते ही कोठी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

गांव में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। लोग दुकानदार के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Satna incident: सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है

यह घटना न केवल स्थानीय लोगों को हिला गई है बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया,

उत्तराखंड

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया, 'जॉब क्रिएटर' बनने के लिए प्रेरित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने AWPL के 'विजय पर्व' कार्यक्रम में भाग लेते हुए युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बनने की प्रेरणा दी।

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

लाइफ स्टाइल

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

गर्मियों में मखाना खाने के विभिन्न तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी, जैसे मखाना चाट और मखाना रायता.

बिहार

'जैसे में तड़प रही, वैसे वो भी तड़पे...' वैशाली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिहार की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने पति मयंक राज पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी, यदि ठोस संकल्प नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे।