Salman lala: इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर बवाल: सोशल मीडिया पर वायरल ह...

salman-lala

Salman lala: इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर बवाल: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं समर्थन में रील्स

salman lala इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर बवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं समर्थन में रील्स

Salman lala: इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में कई रील्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लिखा गया है... "शेर को धोखे से ही मारा जा सकता है"। इन वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सलमान की मौत एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। साथ ही कुछ पोस्ट्स में इंदौर शहर बंद करने की बात भी कही गई है। [caption id="attachment_103033" align="alignnone" width="291"]Salman lala Salman lala[/caption] इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने 35 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जो सलमान की मौत के बाद सक्रिय हुए थे। इन अकाउंट्स में कुछ युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी पर कार्रवाई की तैयारी में है।

Salman lala: तालाब में डूबने से हुई थी मौत

31 अगस्त को नया बसेरा क्षेत्र में रहने वाले बदमाश सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम जब उसे पकड़ने पहुंची, तो वह भागते हुए तालाब में कूद गया और डूब गया। परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है और एक वीडियो जारी कर बताया कि सलमान अच्छा तैराक था, इसलिए वह तालाब में डूबकर नहीं मर सकता।

Salman lala: जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

सलमान लाला के शव के घर पहुंचने पर हजारों लोग जमा हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान जेल में बंद उसके भाई गोलू को भी जनाजे में लाया गया था। एबी रोड पर गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित हुआ।

Salman lala: माहौल बिगाड़ने की कोशिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि सलमान की मौत के बहाने कुछ लोग 1990 के रीगल चौराहे जैसे हालात दोहराना चाहते हैं, जब सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। हालांकि, पुलिस की खुफिया टीम ने इस साजिश को विफल कर दिया।

Salman lala: आपराधिक इतिहास

सलमान लाला पर हत्या, लूट, चाकूबाजी, अवैध शराब तस्करी जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज थे। उसने एक युवक को नग्न कर बेरहमी से पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वह खुद और उसके साथी अक्सर मारपीट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे, जिससे लोगों में डर बना रहे।

दुर्लभ कश्यप जैसा नेटवर्क

सलमान ने उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह एक संगठित गैंग और सोशल मीडिया नेटवर्क तैयार किया था। उसके लिए करीब 12 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाई जा रही थीं। पुलिस ने दो साल पहले कार्रवाई कर कुछ अकाउंट्स डिलीट करवाए थे।

ड्रग्स रैकेट में संलिप्तता

Salman lala: क्राइम ब्रांच के अनुसार, सलमान युवाओं को ड्रग्स की दुनिया में धकेल रहा था। उसके साथी अर्जुन उर्फ डार्लिंग और भाई शादाब उर्फ सिद्धू एक बड़े ड्रग रैकेट को चला रहे थे। कुछ समय पहले खजराना में सलमान ने एक एसआई पर पिस्टल भी तानी थी।

पुलिस का शिकंजा

[caption id="attachment_103038" align="alignnone" width="300"]Salman lala Salman lala[/caption] क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में सलमान तो फरार हो गया था, लेकिन उसके साथी शादाब, अरुण उर्फ डार्लिंग, कुलदीप साल्दे, सौरभ राठौड़ पकड़े गए। इन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।

संबंधित सामग्री

PBKS vs RR IPL 2026: सरपंच की सेना और राजस्थान के रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला

खेल

PBKS vs RR IPL 2026: सरपंच की सेना और राजस्थान के रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला

In the 40th match of IPL 2026, Punjab Kings will face Rajasthan Royals on April 28 at the New Chandigarh Stadium, with both teams battling for supremacy.

अब नहीं लगेगी लाइन! भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू हुआ नया सिस्टम

मध्य प्रदेश

अब नहीं लगेगी लाइन! भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू हुआ नया सिस्टम

भोपाल-इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू। अब टिकट के लिए लाइन नहीं, QR टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट, सफर होगा आसान।

तूफान के बीच Bhuvi और Hazlewood की आंधी में DC टीम 75 रन पर ढही! मिली शर्मनाक हार

खेल

तूफान के बीच Bhuvi और Hazlewood की आंधी में DC टीम 75 रन पर ढही! मिली शर्मनाक हार

In IPL 2026, RCB secured a dominant 9-wicket victory over Delhi Capitals, with standout performances from Hazlewood and Bhuvneshwar.

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।