MP में आवारा मवेशियों को लगेगा 12 अंकों का केसरिया टैग, केंद्र ने दी मंजूरी

saffron-tags-for-stray-cattle-in-madhya-pradesh

MP में आवारा मवेशियों को लगेगा 12 अंकों का केसरिया टैग, केंद्र ने दी मंजूरी

mp में आवारा मवेशियों को लगेगा 12 अंकों का केसरिया टैग केंद्र ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में सड़कों और खेतों में घूम रहे आवारा मवेशियों की पहचान के लिए नया सिस्टम लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के उस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसके तहत आवारा पशुओं के कान में 12 अंकों वाला केसरिया या लाल रंग का पहचान टैग लगाया जाएगा.राज्य सरकार के अनुसार इस व्यवस्था से पालतू और लावारिस पशुओं के बीच अंतर करना आसान होगा और प्रशासन को पशु प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी।

madhya pradesh stray cattle: 40 लाख आवारा मवेशियों की पहचान होगी

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में करीब 40 लाख आवारा मवेशी सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। इनकी पहचान और प्रबंधन के लिए अब विशेष टैगिंग प्रणाली लागू की जाएगी.अब तक पशुओं के कान में पीले रंग का टैग लगाया जाता था, जिससे पालतू और आवारा पशुओं में अंतर करना मुश्किल होता था। नए सिस्टम में आवारा पशुओं के लिए अलग रंग का टैग लगाया जाएगा।

डिजिटल डेटाबेस से होगा प्रबंधन

यह पूरी प्रक्रिया भारत पशुधन प्रोजेक्ट के तहत लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत हर पशु का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा.इस डिजिटल डेटाबेस की मदद से नगर निगम और पशु पकड़ने वाली टीमें बिना स्कैन किए भी दूर से ही यह पहचान सकेंगी कि कोई पशु पालतू है या आवारा।

किसानों के लिए भी बड़ी समस्या

आवारा मवेशियों की समस्या किसानों के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुकी है। खरीफ और रबी सीजन में कई किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर होते हैं ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके.हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि फसल नुकसान के लिए फिलहाल मुआवजे का कोई अलग प्रावधान नहीं है, क्योंकि नुकसान का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाता।

सड़क हादसों को कम करने की कोशिश

सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में आवारा पशुओं के कारण 237 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 94 लोगों की मौत हुई। यानी औसतन हर तीसरे दिन एक व्यक्ति की जान चली जाती है.नई टैगिंग व्यवस्था से प्रशासन को ऐसे पशुओं को जल्दी पकड़ने और सड़कों से हटाने में मदद मिलने की उम्मीद है

संबंधित सामग्री

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।