सिवनी में घर में घुसा कब्रों का शिकारी, वन विभाग ने कबर बिज्जू का किया रेस्क्यू

rare-honey-badger-rescued-in-seoni-mp

सिवनी में घर में घुसा कब्रों का शिकारी, वन विभाग ने कबर बिज्जू का किया रेस्क्यू

सिवनी में घर में घुसा कब्रों का शिकारी वन विभाग ने कबर बिज्जू का किया रेस्क्यू

wildlife rescue video: सिवनी जिले के छपारा नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेरमाई मंदिर के पास एक घर में दुर्लभ कबर बिज्जू (हनी बैजर) घुस आया। जंगली जीव को अचानक घर के आंगन में देख परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया.

wildlife rescue video: आंगन से सीढ़ियों के नीचे जा बैठा कबर बिज्जू

जानकारी के अनुसार, खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले एक घर में अचानक कबर बिज्जू घुस गया। परिवार ने देखा कि वह आंगन से होते हुए सीढ़ियों के नीचे जाकर छिप गया। जंगली जीव के घर में दिखने से परिवार के साथ आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बन गया.स्थिति को देखते हुए परिवार ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। कर्मचारी चंद्रविनय को जानकारी दी गई, जिन्होंने अपने साथी उदय उइके को मौके पर भेजा।

wildlife rescue video: वन विभाग ने किया  रेस्क्यू 

वन विभाग की टीम ने पहले आसपास भीड़ न जुटने देने की व्यवस्था की और फिर रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। कबर बिज्जू बेहद सतर्क और फुर्तीला जंगली जीव माना जाता है, इसलिए टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए ऑपरेशन चलाया.काफी प्रयास के बाद टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे पास के जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। इस दौरान न किसी व्यक्ति को चोट आई और न ही जंगली जीव को नुकसान पहुंचा।

वन विभाग की अपील

घटना के बाद वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में जंगली जीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे पकड़ने की कोशिश भी न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने टीम के प्रयासों की सराहना की और राहत की सांस ली।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक,  7 मौत, सैनिकों की मौत का बदला

देश-विदेश

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया मिसाइल अटैक, 7 मौत, सैनिकों की मौत का बदला

कुनार, अफगानिस्तान में पाकिस्तान के मिसाइल हमले में 7 मौतें, 75 घायल। पाकिस्तान ने हमले के आरोपों को खारिज किया।

CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, होमगार्ड, सिविल पुलिस, और एसआई के पदों पर भर्ती होगी।

Yuzi की प्रीति जिंटा से डिमांड-

खेल

Yuzi की प्रीति जिंटा से डिमांड- 'एक मैच में ओपनिंग मिल जाए', एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जबाव

During IPL 2026, Yuzvendra Chahal humorously asked Preity Zinta for a chance to open the batting, sparking lively exchanges on social media.

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी।

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन यह कार्रवाई केवल ठेली रेहड़ी वालों पर ही केंद्रित है।