Rani Tigress : नहीं रही 21 शावकों को जन्म देने वाली मां रानी

rani-tigress-who-gave-birth-to-21-cubs-is-no-more

Rani Tigress : नहीं रही 21 शावकों को जन्म देने वाली मां रानी

rani tigress  नहीं रही 21 शावकों को जन्म देने वाली मां रानी

[caption id="attachment_86553" align="alignnone" width="300"]बाघिन रानी की मौत बाघिन रानी की मौत[/caption]

Rani Tigress : पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन रानी का निधन

Rani Tigress  : कान्हा नेशनल पार्क से पन्ना टाइगर रिजर्व में लाई गई बाघिन टी-2 'jरानी' अब नहीं रही। 29 मई को उत्तर वन मंडल पन्ना के देवेंद्र नगर वन परिक्षेत्र में इस बाघिन का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इसकी पहचान टी-2 के रूप में हुई है। बाघिन टी-2 को वर्ष 2009 में बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत पन्ना लाया गया था। इसने बाघ टी-3 के साथ मिलकर वंशवृद्धि की। टी-2 ने अपने 7 प्रसव में कुल 21 शावकों को जन्म दिया। यह संख्या पन्ना टाइगर रिजर्व की अन्य बाघिनों की तुलना में सबसे अधिक है। पीटीआर की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने पुष्टि की है कि मृत बाघिन टी-2 ही थी। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में इस बाघिन की चार पीढ़ियां मौजूद हैं। टी-2 ने बाघ विहीन हुए पन्ना को फिर से बाघों से भर दिया।

हेलीकॉप्टर से कान्हा से आई थी रानी

2009 में पन्ना टाइगर रिजर्व में एक भी बाघ नहीं बचा था। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू हुआ। तब इस बाघिन को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से कान्हा नेशनल पार्क से 9 मार्च 2009 को पन्ना टाइगर रिजर्व लाया गया था। पहली बार अक्टूबर 2010 में 4 शावकों को जन्म दिया. इसमें दो मादा और दो नर शावक थे. इस बाघिन ने जुलाई 2019 में 3 शावकों को जन्म दिया. इसमें दो मादा और एक नर शावक को जन्म दिया था। यहां इसने 21 शावकों को जन्म दिया। अभी इसकी यहां चार पीढ़िया मौजूद हैं।

आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

उत्तर वन मंडल के डीएफओ गर्पित गंगवार ने बताया कि देवेंद्र नगर परिक्षेत्र अंतर्गत बीट उमर झाला में एक बाघिन का शव 29 मई 2025 को मिला था, जिसका वन्य प्राणी डॉक्टर द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था। दाह संस्कार किया गया. इसके बाद डॉग स्क्वॉयड से सर्चिंग कराई गई, जिसमें किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी सामने नहीं आई। प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष से होना सामने आई। बाघिन की उम्र 19 वर्ष हो चुकी थी। यह कारण था बाघ खत्म होने के इसकी प्रमुख वजह बाघों का शिकार, रहने खाने की उचित व्यवस्था न करना, बाघों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध न करवाना और पार्क के अधिकारी कर्मचारियों की उदासीनता थी। पार्क प्रबंधन बाघों की मौतों पर चुप्पी साधे रहता था। बाघों की आपसी लड़ाई या अन्य घावों के इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण भी कई बाघ काल के गाल में समा गए थे। Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ। Read More :- America on Fire : लॉस एंजेल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में हिंसा ?

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।