Raja Raghuwanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड... भाई ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मां...

raja-raghuwanshi

Raja Raghuwanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड... भाई ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी, परिवार जानना चाहता है ‘हनीमून कांड’ का सच

raja raghuwanshi राजा रघुवंशी हत्याकांड भाई ने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी मांगी परिवार जानना चाहता है ‘हनीमून कांड’ का सच

Raja Raghuwanshi: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, और अब राजा का परिवार इस सनसनीखेज वारदात से जुड़ी सच्चाई जानना चाहता है। इसी को लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कोर्ट से चार्जशीट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को ‘हनीमून कांड’ की पूरी जानकारी मिल सके। [caption id="attachment_104613" align="alignnone" width="300"]Raja Raghuwanshi Raja Raghuwanshi[/caption]

Raja Raghuwanshi: 97 दिन की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की

मेघालय पुलिस की एसआईटी ने 6 सितंबर को 97 दिन की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट सोहरा उपमंडल की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट, शिलांग में पेश की गई। चार्जशीट में सोनम, राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 238(ए) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों—प्रॉपर्टी डीलर शीलोम जेम्स, फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है।

Raja Raghuwanshi:  हत्या या हादसा? अब भी कई सवाल बाकी

यह मामला तब सामने आया जब 2 जून को राजा रघुवंशी का शव शिलांग के वेई सावडोंग इलाके की गहरी खाई में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की मौत एक सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

Raja Raghuwanshi: सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया

मृतक राजा रघुवंशी, जो इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे, की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद, 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। 22 मई को उन्होंने सोहरा की ओर यात्रा की और वहां एक एक्टिवा किराए पर ली। इसके बाद 24 मई को राजा और सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया। परिवार ने जब संपर्क करने की कोशिश की और कोई जानकारी नहीं मिली, तो 27 मई से उनकी तलाश शुरू हुई। इसके बाद 2 जून को राजा का शव खाई में पाया गया।

गिरफ्तारी और खुलासे

जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस हत्याकांड में कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें से पांच आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि शेष तीन—शीलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर जमानत पर रिहा हैं। राजा का परिवार अब इस मामले से जुड़ी सभी जानकारियों को समझना चाहता है... ताकि उन्हें बेटे की हत्या की असल वजह का पता चल सके।

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।