Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए उज्जैन में हुआ पिंडदान,स...

raja-raghuvanshi

Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए उज्जैन में हुआ पिंडदान,सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी उज्जैन पहुंचे

raja raghuvanshi राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए उज्जैन में हुआ पिंडदानसोनम के भाई गोविंद रघुवंशी उज्जैन पहुंचे

Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज के बीच उनके परिजन और सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी उज्जैन पहुंचे। सिद्धवट घाट पर उन्होंने राजा की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। इस मौके पर सिद्धनाथ भगवान को दूध अर्पित किया गया, कौओं को भोजन कराया गया और गायों को घास खिलाई गई। पूजा-पाठ और धार्मिक कर्मकांड के दौरान परिवार के लोग भावुक भी नजर आए।

[caption id="attachment_87653" align="alignnone" width="281"]Raja Raghuvanshi Raja Raghuvanshi[/caption]

हाल ही में हुई थी शादी, हनीमून बना मौत का सफर

Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी, जो इंदौर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे, की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के बाद दोनों ने हनीमून के लिए कश्मीर जाने का प्लान बनाया, लेकिन अंतिम समय में कामाख्या मंदिर दर्शन के बहाने मेघालय चले गए। 20 मई को वे इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी और फिर मेघालय पहुंचे थे। वहां 22 मई को दोनों एक होमस्टे में रुके और स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले।

2 जून को झरने के पास मिली लाश, हत्या की पुष्टि

Raja Raghuvanshi: 2 जून को मेघालय के वेई सॉवडॉन्ग झरने के पास एक खाई से राजा का शव बरामद हुआ। शव के पास लावारिस स्कूटी भी मिली, जिससे मामला हत्या का लगने लगा। 4 जून को शव को इंदौर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया और जांच शुरू हुई।

गाजीपुर में आत्मसमर्पण, सोनम समेत 4 गिरफ्तार

Raja Raghuvanshi: 8 जून को सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नंदगंज थाने के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसी रात पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें दो इंदौर और एक ललितपुर का निवासी है। जांच में सामने आया कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश थी।

4 लाख में दी थी सुपारी, नेपाल भागने की थी तैयारी

सूत्रों के अनुसार, सोनम घर से 9 लाख रुपये लेकर निकली थी और उसने 4 लाख में राजा की हत्या की सुपारी दी थी। वह बनारस से गुवाहाटी और फिर बिहार पहुंची थी और नेपाल भागने की योजना बना रही थी। लेकिन प्रेमी के पकड़े जाने के बाद उसने रास्ता बदल लिया और गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

संबंधित सामग्री

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड

झारखंड में जनगणना-2027 की हुई शुरुआत; राज्यपाल और CM ने दी मिसाल, स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

झारखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आंकड़े दर्ज कर स्व-गणना की शुरुआत की, नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा।

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

उत्तराखंड

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पौड़ी जिले में युवक ने आत्महत्या कर ली, वीडियो में पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए। परिजन और ग्रामीणों ने उठाए सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की।