RahuL Gandhi: पचमढ़ी में राहुल गांधी की बैठक: गुटबाजी पर मंथन, दिग्विजय सिंह ने ...

rahul-gandhi

RahuL Gandhi: पचमढ़ी में राहुल गांधी की बैठक: गुटबाजी पर मंथन, दिग्विजय सिंह ने सौंपा जीत का ब्लूप्रिंट

rahul gandhi पचमढ़ी में राहुल गांधी की बैठक गुटबाजी पर मंथन दिग्विजय सिंह ने सौंपा जीत का ब्लूप्रिंट

RahuL Gandhi:  पचमढ़ी में आज राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ अहम बैठक की, जिसमें संगठन की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान गुटबाजी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा।

[caption id="attachment_115565" align="alignnone" width="300"]RAHUL GANDHI RAHUL GANDHI[/caption]

पीएसी व सामान्य समिति की बैठकें हों

नेताओं ने स्वीकार किया कि आंतरिक मतभेदों को दूर कर समन्वय बनाना जरूरी है। सभी ने सहमति जताई कि पार्टी में फैसले “एकला चलो” की बजाय सामूहिक सहमति से लिए जाएं और नियमित रूप से पीएसी व सामान्य समिति की बैठकें हों।

किसी को नाराज करने का इरादा नहीं था

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर दिए गए कमलेश्वर पटेल के बयान का मुद्दा भी उठा। राहुल गांधी के समक्ष कमलेश्वर पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान पार्टी के हित में था और किसी को नाराज करने का इरादा नहीं था।

RahuL Gandhi: विश्वास जताया कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से सहयोग की अपील की और कहा कि सभी मिलकर संगठन को मजबूत करें। इस पर राहुल गांधी ने नेताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य में मामूली अंतर से हार रही है, इसलिए सबको एकजुट होकर हिम्मत से लड़ना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।

एक विस्तृत ब्लूप्रिंट भी प्रस्तुत किया

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को “जीत का प्लान” सौंपा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने संगठन को सशक्त करने के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट भी प्रस्तुत किया।

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।