Pachmarhi: राहुल गाधी ने जिलाध्यक्षों के सामने लगवाए 10 पुशअप, बैठक में देरी से पहुंचने पर मिली सजा

rahul-gandhi-pushups-training-camp-pachmarhi

Pachmarhi: राहुल गाधी ने जिलाध्यक्षों के सामने लगवाए 10 पुशअप, बैठक में देरी से पहुंचने पर मिली सजा

pachmarhi राहुल गाधी ने जिलाध्यक्षों के सामने लगवाए 10 पुशअप बैठक में देरी से पहुंचने पर मिली सजा

rahul gandhi pushups training camp pachmarhi: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में देरी से पहुंचने पर पार्टी नेता राहुल गांधी को भी सजा दी गई। प्रशिक्षण प्रमुख सचिन राव ने राहुल गांधी को 10 पुशअप बैठक में लगाने के लिए कहा। इसके बाद राहुल गांधी ने बैठक में जिलाध्यक्षों के सामने ही 10 पुशअप लगाए।

देरी से पहुंचने पर मिली सजा

शनिवार शाम पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी देर से पहुंचे। प्रशिक्षण प्रमुख सचिन राव ने बैठक में कहा कि जो देर से आएगा, उसे पनिशमेंट मिलेगा। राहुल मुस्कुराए और बोले, "क्या करना होगा?" राव ने कहा कि 10 पुशअप्स लगाने होंगे। राहुल ने तुरंत जमीन पर पुशअप लगाए, और सभी जिलाध्यक्ष भी साथ में उतर आए। पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

राहुल गांधी ने परिवारों से मुलाकात की

पचमढ़ी प्रवास के दौरान जिलाध्यक्षों और पार्टी नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों के परिजनों के साथ रात्रि भोज किया। इस दौरान जिलाध्यक्षों के बच्चे भी उपस्थित थे। राहुल गांधी ने लगभग सभी जिलाध्यक्षों के परिजनों से मुलाकात की और फोटो खिंचवाए।विशेष रूप से, जिन जिलाध्यक्षों के बच्चे आए, उनसे राहुल गांधी ने पढ़ाई-लिखाई और भविष्य को लेकर चर्चा की। मुलाकात के बाद जिलाध्यक्षों के परिजन गदगद दिखे।

कांग्रेस के सामने गांवों तक संगठन विस्तार की चुनौती

प्रदेश कांग्रेस में पचमढ़ी में चल रहे 'संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर' के आठवें दिन गांवों तक संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने जिलाध्यक्षों से कहा कि मध्य प्रदेश में गांवों में हर वर्ग को कांग्रेस से जोड़ना चुनौतीपूर्ण कार्य है। साथ ही पार्टी के जनसंपर्क पर वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की।

कांग्रेस मिशन 2028 पर चर्चा

आठवें दिन के प्रथम सत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रतिभागियों को 'वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, सांप्रदायिक संगठन और कांग्रेस मिशन 2028' विषय पर संबोधित किया। इसके उपरांत वॉर रूम प्रभारी शशिकांत सेंथिल ने पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की और आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक विषय पर अपना उद्बोधन दिया। Read More:- Digital Gold पर SEBI की चेतावनी

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।