Rahli SDM office: उद्घाटन के एक साल बाद ही जर्जर हुआ एसडीएम कार्यालय, उठे सवाल

rahli-sdm-office

Rahli SDM office: उद्घाटन के एक साल बाद ही जर्जर हुआ एसडीएम कार्यालय, उठे सवाल

rahli sdm office उद्घाटन के एक साल बाद ही जर्जर हुआ एसडीएम कार्यालय उठे सवाल

Rahli SDM office: रहली में महज दो साल पहले बने एसडीएम कार्यालय की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब वह जर्जर भवन की तरह दिखाई देने लगा है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तहसील का सबसे महत्वपूर्ण भवन है, लेकिन इसकी निर्माण गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

[caption id="attachment_90322" align="alignnone" width="300"]Rahli SDM office Rahli SDM office[/caption]

Rahli SDM office: अधिकारी-कर्मचारी और आमजन चिंतित

यह भवन 26 जून 2023 को लोकार्पित हुआ था और इसके निर्माण में 50.73 लाख रुपये की लागत आई थी। लेकिन उद्घाटन से पहले ही दीवारों में दरारें दिखने लगी थीं, जो अब तक लगातार बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान में पूरे भवन में दरारें और गूमढ़े दिखाई दे रहे हैं। किसी भी समय इसके गिरने की आशंका से वहां कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी और आमजन चिंतित हैं।

Rahli SDM office: खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। खासतौर पर निर्माण एजेंसी – कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग (PWD) सागर और ठेकेदार की भूमिका संदेह के घेरे में है। लोगों ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Rahli SDM office: प्रशासन इसे कितना गंभीरता से लेता

भाजपा के युवा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष ने भी जांच की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इसे कितना गंभीरता से लेता है।

Rahli SDM office: गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह भवन एसडीएम कार्यालय है — यानी उस अधिकारी का दफ्तर जो पूरे सब-डिवीजन का संचालन करता है। जब इस स्तर के प्रशासनिक भवन की यह हालत है, तो क्षेत्र के बाकी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है।

लोकार्पण आखिर क्यों और कैसे कर दिया गया

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भवन की तकनीकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भवन की मरम्मत के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सवाल उठा कि इतने दोषों के बावजूद इस भवन का लोकार्पण आखिर क्यों और कैसे कर दिया गया?

यह मामला रहली की प्रशासनिक व्यवस्था और निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर पेश करता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

संबंधित सामग्री

केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन, CM धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड

केदारनाथ में अस्पताल का उद्घाटन, CM धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में नए अस्पताल का उद्घाटन किया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

ताजमहल के शाही गेट में दरारें, पत्थर झड़ने लगे, आंधी-बारिश नहीं झेल पा रहा ताज

देश-विदेश

ताजमहल के शाही गेट में दरारें, पत्थर झड़ने लगे, आंधी-बारिश नहीं झेल पा रहा ताज

आगरा के ताजमहल का शाही गेट जर्जर हो गया है, जिसमें पत्थरों के उखड़ने और दीवारों में दरारें आने की समस्या सामने आ रही है।

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन करे ये उपाय मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

सनातन

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन करे ये उपाय मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

Apara Ekadashi, on 12th May 2026, is a significant Hindu observance promising prosperity and relief from financial woes through specific rituals and fasting.

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

फाइनेंस

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

यूएस-इज़राइल वार्ता की अनिश्चितता और ईरान पर हमले की खबरों के चलते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट।

पैरेंट्स के बीच हुआ झगड़ा,  बेटे ने कर लिया सुसाइड

उत्तराखंड

पैरेंट्स के बीच हुआ झगड़ा, बेटे ने कर लिया सुसाइड

In Rudrapur, Uttarakhand, a 17-year-old named Prince Vishwakarma took his own life following a dispute between his parents.