Pradeep Mishra Kanwar Yatra controversy: कांवड़ यात्रा में अव्यवस्था और मौतों पर...

pradeep-mishra-kanwar-yatra-human-rights-complaint

Pradeep Mishra Kanwar Yatra controversy: कांवड़ यात्रा में अव्यवस्था और मौतों पर हंगामा… पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग, मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

pradeep mishra kanwar yatra controversy कांवड़ यात्रा में अव्यवस्था और मौतों पर हंगामा… पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

कांवड़ यात्रा में अव्यवस्था और मौतों पर जताई चिंता

Pradeep Mishra Kanwar Yatra controversy: सीहोर में विट्ठलेश सेवा समिति और पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में हुई अव्यवस्थाओं को लेकर मानव अधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपा गया है। यह ज्ञापन सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा सौंपा गया, जिसमें पिछले 5 वर्षों में कुबेरेश्वरधाम में हुई भगदड़ और मौतों की न्यायिक जांच की मांग की गई है। ज्ञापन में आयोजन समिति पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

मृतकों के परिजनों को मुआवजा और समिति पर जिम्मेदारी तय करने की मांग

पंकज शर्मा ने ज्ञापन में मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने, भविष्य में पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने और आयोजन में लापरवाही ना हो इसके लिए शपथपत्र लेने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में फिर ऐसी कोई घटना होती है तो समिति का पंजीयन रद्द कर उसकी संपत्तियां जब्त की जानी चाहिए, क्योंकि यह संस्था निजी लाभ के लिए धार्मिक आयोजनों का उपयोग कर रही है। read more: 99 एकड़ सरकारी जमीन पर मछली परिवार का कब्जा? प्रशासन की सख्ती, कोठी ध्वस्त, 20 लोगों को नोटिस

डीजे और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आयोजन के दौरान नियमों की अवहेलना करते हुए एक दर्जन से ज्यादा डीजे बजाए गए, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई और ट्रैफिक जाम के चलते जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के फंसने की स्थिति में संभावित दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी समिति पर डाली गई है। ज्ञापन में समिति पर कानून के उल्लंघन के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पद से हटाने की मांग

Pradeep Mishra Kanwar Yatra controversy: आयोजन स्थल पर पर्याप्त शौचालय, सफाई और कचरा निपटान की व्यवस्था न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। बारिश में बहकर गंदगी का आसपास के इलाकों में बीमारी फैलाने का खतरा बताया गया है। पंकज शर्मा ने कहा कि यह सब स्वच्छ भारत मिशन के विपरीत है और हैरानी की बात है कि ऐसे व्यक्ति को सीहोर नगर पालिका ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बना रखा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रदीप मिश्रा को इस पद से हटाया जाए और किसी योग्य व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। read more:  उज्जैन में धर्मशाला निर्माण को मिलेगी पूरी राशि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।