MP में हवाई पर्यटन की उड़ान: आज से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरु

pmshri-helicopter-seva-madhya-pradesh-launch

MP में हवाई पर्यटन की उड़ान: आज से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरु

mp में हवाई पर्यटन की उड़ान आज से पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरु

8 बड़े शहर, 3 ज्योतिर्लिंग और 3 नेशनल पार्क अब एक क्लिक पर-सप्ताह में 5 दिन मिलेगी नियमित हेलीकॉप्टर सेवा

pmshri helicopter seva launch: मध्य प्रदेश सरकार की पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा आज से शुरू होने जा रही है। अब राज्य में घूमने जा रहे पर्यटक हेलीकॉप्टर से न केवल तीर्थ स्थलों बल्कि अन्य पर्यटन स्थलों तक कम समय में पहुंच जाएंगे। राज्य में टूरिस्ट के लिए पर्यटन कनेक्टिविटी की यह बेहतरीन शुरुआत की जा रही है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। जहां पर अब आपको महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थलों से लेकर पचमढ़ी, मढ़ई जैसे पर्यटन स्थल, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों तक जाने के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस का लाभ मिलेगा।

कब से शुरू हो रही पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा

पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत 20 नवंबर 2025 से नियमित रूप से हो जाएगी। मध्य प्रदेश में कई प्रमुख तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल हैं। जहां तक पहुंचाने के लिए अभी यात्रियों को या तो कई घंटे की सड़क यात्रा करनी पड़ती हैं या फिर ट्रेन से जाने की सुविधा मिलती है। लेकिन अब हवाई पर्यटन सेवा से कम समय में यात्री ज्यादा से ज्यादा घूम पाएंगे।

तीन सेक्टर में मिलेगा उड़ान सेवा

सेक्टर 1

एक इंदौर से उज्जैन ओंकारेश्वर हेली सेवा किराया

5,000 से 6,500 रुपए उड़ान दिन सोम, मंगल, शुक्र, शनि, रविवार उड़ान बंद: बुधवार और गुरुवार इस सेक्टर में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर के साथ मांडू, महेश्वर, गाधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुमतिया, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ और नलखेड़ा जैसे प्रमुख पर्यटन शहर शामिल हैं।

सेक्टर 2

भोपाल से पचमढ़ी-मढ़ई हेली सेवा

भोपाल से पचमढ़ी 1.10 घंटे पचमढ़ी से मढ़ई 20 मिनट किराया: 3,000-5,000 रुपए इस सेक्टर में भोपाल, पचमढी, मढ़ई, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो, ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल और टीकमगढ़ जैसे प्रमुख शहर शामिल किए गए हैं।

सेक्टर 3

जबलपुर से कान्हा बांधवगढ़-मैहर- चित्रकूट-अमरकंटक

इतना होगा किराया

सबसे कम किराया मैहर से चित्रकूट सबसे अधिक किराया: जबलपुर से कान्हा 6,250 रुपए। यह सेक्टर वाइल्ड लाइफ और धार्मिक यात्रियों के लिए खास रहेगा। इस सेक्टर में जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा चित्रकूट, सरसी, परसुली, मैहर, सतना, पत्रा, खजुराहों, कटनी, रीवा, सिंगरौली, अमरकंटक, सिवनी, सीधी, मंडला, पेच, डिंडौरी शामिल हैं Read More:- MP Weather: MP में कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट  

संबंधित सामग्री

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

हरियाणा

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP को 200 सीटों पर बढ़त, TMC 83 सीटों पर आगे। हरियाणा के CM सैनी का बयान वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

बॉलीवुड फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर उठे विवादों को खारिज किया, सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों को नकारा।