पीतांबरा पीठ मंदिर में बड़ा हादसा, मुख्य द्वार के 8 पिलर भरभराकर गिरे

pitambara-peeth-temple-accident-gate-pillars-collapse

पीतांबरा पीठ मंदिर में बड़ा हादसा, मुख्य द्वार के 8 पिलर भरभराकर गिरे

पीतांबरा पीठ मंदिर में बड़ा हादसा मुख्य द्वार के 8 पिलर भरभराकर गिरे

Pitambara Peeth Temple accident: दतिया के पीतांबरा पीठ में पिछले कई महीनों से मुख्य द्वार का निर्माण किया जा रहा है। इसे मिनी कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर 12 लाल पत्थर के रेडीमेड पिलर राजस्थान से मंगवाए गए थे। सभी को मंदिर परिसर में ही रखवाया गया। लेकिन अचानक 8 पिलर भरभराकर गिर गए।

हुआ तेज धमाका 

द्वार पर पिलर गिरते ही धमाके जैसी तेज आवाज आई। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पिलर गिरने की घटना रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस समय माता की संध्या आरती चल रही थी, और कई भक्त अंदर मौजूद थे। [caption id="attachment_118002" align="alignnone" width="453"]8 पिलर भरभराकर गिरे 8 पिलर भरभराकर गिरे[/caption]

Pitambara Peeth Temple accident: सुरक्षा पर सवाल 

सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रबंधन ने बताया कि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है। हालात अब पूरी तरह सामान्य हैं। पिलर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे है। हालांकि मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल गिरा हुआ मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

10 करोड़ में किया जा रहा निर्माण

Pitambara Peeth Temple accident: पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर के मुख्य गेट का निर्माण 10 करोड़ रुपए में किया जा रहा है। गेट बनाने में राजस्थान के उदयपुर से लाए सैंडस्टोन का उपयोग हो रहा है। इसी मुख्य द्वार को बनाने के लिए 12 पिलर रखे हुए थे। 12 में 8 पिलर गिरे।

संबंधित सामग्री

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

हरियाणा

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP को 200 सीटों पर बढ़त, TMC 83 सीटों पर आगे। हरियाणा के CM सैनी का बयान वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

बॉलीवुड फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर उठे विवादों को खारिज किया, सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों को नकारा।