One Bagiya in Mother’s Name scheme MP: एमपी में ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की श...

one-bagiya-in-mothers-name-scheme-madhya-pradesh-launch

One Bagiya in Mother’s Name scheme MP: एमपी में ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की शुरुआत, 30 हजार महिलाओं की जमीन पर लगेंगे 30 लाख फलदार पौधे

one bagiya in mother’s name scheme mp एमपी में ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की शुरुआत 30 हजार महिलाओं की जमीन पर लगेंगे 30 लाख फलदार पौधे

पीएम मोदी के अभियान से मिली प्रेरणा

One Bagiya in Mother’s Name scheme MP: मध्य प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “एक बगिया मां के नाम” योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस योजना की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से मिली है। यह परियोजना 15 अगस्त से शुरू होगी।

 मनरेगा से मिलेगा पौधारोपण का सहारा

इस योजना के तहत मनरेगा के माध्यम से प्रदेश की 30 हजार से अधिक महिलाओं की निजी भूमि पर 30 लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार 1000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे महिलाओं की आजीविका में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

read more: मसूरी अस्पताल में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को सम्मान, नई स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा

30 हजार एकड़ भूमि पर होगा पौधारोपण

परियोजना में 30 हजार एकड़ निजी भूमि पर फलोद्यान विकसित किए जाएंगे। हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्ढे खोदने, तारबंदी और सिंचाई के लिए 50 हजार लीटर के जलकुंड की व्यवस्था के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही महिला हितग्राहियों को आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

तकनीक करेगी उपयुक्त भूमि का चयन

“एक बगिया मां के नाम” परियोजना के तहत पौधारोपण के लिए भूमि का चयन अत्याधुनिक सिपरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। यह सॉफ्टवेयर भूमि की गुणवत्ता, जलवायु और उपयुक्त पौधों की पहचान करने में मदद करेगा। यदि जमीन उपयुक्त नहीं पाई जाती, तो वहां पौधारोपण नहीं होगा।

 इच्छुक महिलाओं का होगा चयन

One Bagiya in Mother’s Name scheme MP: परियोजना के अंतर्गत आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूह की इच्छुक महिलाओं का चयन किया जाएगा। यदि महिला के नाम पर भूमि न हो, तो पति, पिता, ससुर या पुत्र की भूमि पर उनकी सहमति से पौधारोपण संभव होगा। योजना 15 अगस्त से 15 सितंबर तक अभियान के रूप में चलाई जाएगी।

read more: कोरबा में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली

 

संबंधित सामग्री

Shakti Kapoor Death Rumor: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने मृत्यु की अफवाहों पर दिया रिएक्शन

मनोरंजन

Shakti Kapoor Death Rumor: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने मृत्यु की अफवाहों पर दिया रिएक्शन

Shakti Kapoor dispels death rumors circulating online with a video statement, urging people to ignore the fake news and highlighting its distressing impact on his family.

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

खेल

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Indian cricketer Surya Yadav and his wife Devisha celebrated the birth of their first child, a daughter, which Yadav announced via Instagram.

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

खेल

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

In IPL 2026, Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders face off in the 51st match at Arun Jaitley Stadium. Both teams struggle with mid-table positions.

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

खेल

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।