MPPSC-2023 का परिणाम जारी: पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर

mppsc-2023-final-result-ajit-mishra-topper-monika-dhakad-dsp

MPPSC-2023 का परिणाम जारी: पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर

mppsc-2023 का परिणाम जारी पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर

गुना की मोनिका धाकड़, नीमच की पूजा जाट और विदिशा की शिवानी राय बनीं डीएसपी

mppsc 2023 final result ajit mishra topper: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शनिवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में पन्ना जिले के अजीत मिश्रा ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अजीत को 1575 में से 966 अंक प्राप्त हुए।दूसरे स्थान पर भुवनेश चौहान (941.75 अंक) और तीसरे स्थान पर सागर के यशपाल स्वर्णकार (909.25 अंक) रहे।

डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर पदों पर हुआ चयन

इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में लगभग 26 डिप्टी कलेक्टर, 23 डीएसपी और 13 जनपद पंचायत सीईओ समेत कई अन्य पदों पर चयन किया गया।दमोह के अभिषेक जैन का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है।

mppsc 2023 final result ajit mishra topper: अजीत मिश्रा, टॉपर और नायब तहसीलदार

पन्ना के अजीत मिश्रा वर्तमान में मैहर में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत हैं। हाल ही में वे एक माह की ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर गए थे। लगभग तीन महीने पहले ही उनकी मैहर में पोस्टिंग हुई थी।

पहले ही प्रयास में डीएसपी बनीं गुना की मोनिका धाकड़

गुना जिले के आरोन की निवासी मोनिका धाकड़ ने पहले ही प्रयास में डीएसपी पद हासिल कर मिसाल कायम की है। मोनिका के पिता शैतान सिंह धाकड़ वर्तमान में पहारुआ पंचायत के सरपंच हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हिन्दूपथ स्कूल, राघौगढ़ से और उच्च शिक्षा इंदौर से प्राप्त की है।

नीमच की पूजा जाट और विदिशा की शिवानी राय भी बनीं डीएसपी

नीमच की पूजा जाट और विदिशा जिले के गंजबासौदा के करैया गांव की शिवानी राय का भी चयन डीएसपी पद पर हुआ है।शिवानी वर्तमान में बैतूल जिले में जनपद सीईओ के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले वे रीवा में पटवारी रह चुकी हैं।किसान परिवार से आने वाली शिवानी अपने गांव की पहली लड़की हैं जिन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

अन्य चयनित अभ्यर्थी

सागर बंडा के पवन कुमार जैन के पुत्र पंकज जैन का चयन सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर हुआ है। इसके अलावा स्वाति सिंह बघेल, मुस्कान सोनी, प्रिया असावाल, दीपिका नाकवाल, नेहा प्रजापति, राहुल मंडलोई और कई अन्य उम्मीदवारों ने भी विभिन्न पदों पर सफलता प्राप्त की है। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

मनोरंजन

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

बॉलीवुड में 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला जारी है, जिसमें 'भूत बंगला' ने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब

सीएम मान के बयान पर विक्रमजीत साहनी ने किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव; आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

वाशिंगटन में ट्रम्प के डिनर के दौरान हुई फायरिंग में 7 राउंड गोलियां चलीं। गेस्ट टेबल के नीचे छिपे। हमलावर को सुरक्षा बलों ने पकड़ा।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

राजस्थान

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, CM शर्मा ने किया शुभारंभ

जयपुर में हुआ 'हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम' का आयोजन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की।

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार के छपरा में डिप्लोमा इंजीनियर दीपक कुमार ने अपनी मौसेरी बहन और पत्नी आराध्या की हत्या कर दी। दोनों ने घरवालों की मर्जी के बिना शादी की थी।