MP White Tiger Transfer: ग्वालियर से बिलासपुर जाएगा सफेद बाघ, बदले में मिलेंगे लोमड़ी और भालू

mp-white-tiger-transfer-2025

MP White Tiger Transfer: ग्वालियर से बिलासपुर जाएगा सफेद बाघ, बदले में मिलेंगे लोमड़ी और भालू

mp white tiger transfer ग्वालियर से बिलासपुर जाएगा सफेद बाघ बदले में मिलेंगे लोमड़ी और भालू

MP White Tiger Transfer 2025: एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगी अदला-बदली MP White Tiger Transfer 2025: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित राजीव गांधी प्राणी उद्यान (Gwalior Zoo) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां से 'चंबल का गौरव' माने जाने वाला सफेद बाघ अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जियोलॉजिकल पार्क भेजा जा रहा है। इस बदलाव के तहत ग्वालियर को बदले में देसी भालू, मादा लोमड़ी और चौसिंगा हिरण मिलेंगे।इस एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम का उद्देश्य दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण, प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा और जेनिटिक सुधार है।

क्या है एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम?

एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना है, जिसके तहत चिड़ियाघर आपसी सहमति से जानवरों का अदान-प्रदान करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य:

प्रजातियों के बीच नेचुरल बर्थिंग (Natural Breeding) को बढ़ावा देना जेनेटिक दोष को रोकना चिड़ियाघर में जानवरों की संख्या का संतुलन बनाए रखना

ग्वालियर से कौन जाएगा, और क्या मिलेगा

ग्वालियर से जाने वाला जानवर बदले में आने वाले जानवर
2 वर्षीय सफेद बाघ का शावक 1 देसी भालू
3 मादा लोमड़ी
2 चौसिंगा (बारहसिंघा जैसी प्रजाति)
ग्वालियर जू के क्यूरेटर डॉ. गौरव परिहार के अनुसार, "जानवरों के लिए पहले ही पूरी व्यवस्था कर ली गई है।"

जानवरों की अदला-बदली कब होगी?

22 जून 2025 को सफेद बाघ को एक विशेष कंटेनर बॉक्स में ग्वालियर से बिलासपुर रवाना किया जाएगा।उसी कंटेनर से बिलासपुर से जानवरों को ग्वालियर लाया जाएगा।प्रक्रिया की सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

ग्वालियर से सफेद बाघ ही क्यों भेजा जा रहा है?

ग्वालियर में वर्तमान में 10 बाघ हैं, जिनमें से 4 सफेद बाघ हैं।यहां 2011 से 2022 तक 22 बाघों का जन्म हो चुका है।अधिक संख्या के कारण अब बाघों के बीच जेनेटिक समस्याएं आने की संभावना है – जैसे:छोटी पूंछआंखों से पानी आना हाइट में कमी इन खतरों से बचने के लिए एक्सचेंज जरूरी हो गया है।

मादा लोमड़ी ही क्यों लाई जा रही हैं?

ग्वालियर जू में पहले से नर लोमड़ियां मौजूद हैं।नेचुरल प्रजनन के लिए मादा लोमड़ियां आवश्यक हैं।यह कदम प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Read More :-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

IPL 2026 के दो मैच रायपुर में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छत्तीसगढ़

IPL 2026 के दो मैच रायपुर में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर में IPL 2026 के लिए दो मैच की घोषणा हुई। RCB टीम पहुंच चुकी है और विराट कोहली सहित सभी का स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

CM सम्राट ने लगाया ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

बिहार

CM सम्राट ने लगाया ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर अफवाह और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

3 साल की मासूम से अस्पताल में दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड

मध्य प्रदेश

3 साल की मासूम से अस्पताल में दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में किया घिनौना कांड

सागर शहर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 3 साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई, पुलिस ने जांच शुरू की।

निर्मला सप्रे ने राजनीति में हलचल मचाई, उमंग सिंघार को 300 करोड़ की पेशकश

मध्य प्रदेश

निर्मला सप्रे ने राजनीति में हलचल मचाई, उमंग सिंघार को 300 करोड़ की पेशकश

विधायक निर्मला सप्रे ने राजनीतिक बयानबाजी में कहा, 300 करोड़ रुपये और बीना को जिला बनाने की शर्त पर पार्टी बदलने को तैयार हैं।

मध्य प्रदेश ने गेहूं उपार्जन में रिकॉर्ड बनाया, 4.5 लाख टन से अधिक खरीदी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश ने गेहूं उपार्जन में रिकॉर्ड बनाया, 4.5 लाख टन से अधिक खरीदी

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गेहूं उपार्जन ने रिकॉर्ड स्थापित किया है, जहां 1.25 लाख किसानों में से 75 हजार ने अपनी उपज बेची है।