MP WEATHER: प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज: कुछ जिलों में बारिश, कहीं लू का अलर्...

mp-weather-3

MP WEATHER: प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज: कुछ जिलों में बारिश, कहीं लू का अलर्ट; 10 जून के बाद ही आएगा मानसून

mp weather प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज कुछ जिलों में बारिश कहीं लू का अलर्ट 10 जून के बाद ही आएगा मानसून

MP WEATHER: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक ओर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर ग्वालियर-चंबल संभाग में 9 और 10 जून को लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होगी। तब तक गरज-चमक, बारिश और लू जैसे हालात बने रहेंगे।

[caption id="attachment_86400" align="alignnone" width="241"]MP WEATHER MP WEATHER[/caption]

MP WEATHER: तापमान में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही

रविवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय मुंबई के आसपास स्थिर है। हवाओं में थोड़ी नमी आने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है, लेकिन तापमान में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है और उमस भी बढ़ रही है।

MP WEATHER:शहरों में तापमान 41 डिग्री या उससे ज्यादा रहा

शनिवार को इंदौर, नर्मदापुरम और बड़वानी में बारिश हुई, जबकि प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। खजुराहो और गुना में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि ग्वालियर, नौगांव, सतना, टीकमगढ़ और शिवपुरी जैसे शहरों में तापमान 41 डिग्री या उससे ज्यादा रहा।

किसी जिले में आंधी या बारिश हो रही है

मौसम में यह बदलाव एक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आया है। आईएमडी की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, यह सिस्टम अभी कुछ दिन और सक्रिय रहेगा। इस बार गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर लंबे समय से बना हुआ है। प्रदेश में 26 अप्रैल से लगातार 43 दिनों से किसी न किसी जिले में आंधी या बारिश हो रही है, जो 7 जून को भी जारी रही।

MP WEATHER: अगले चार दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लोगों को लू और बिजली गिरने से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्य

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

राज्य

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राज्य

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।