MP में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी

mp-petrol-pump-crowd-amid-fuel-rumors

MP में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी

mp में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ अफवाह से मची अफरा-तफरी

MP petrol pump crowd: मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए। इंदौर, उज्जैन, नीमच, झाबुआ, आगर मालवा और शाजापुर समेत कई जिलों में मंगलवार शाम पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे कई जगह अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि कई पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। कुछ जगहों पर विवाद और झड़प की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। धार, नीमच और बालाघाट जैसे जिलों में प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम करने पड़े और पुलिस निगरानी में ही ईंधन वितरण किया गया।

MP petrol pump crowd: अफवाहों से बढ़ी पैनिक खरीदारी

दरअसल, इजराइल-ईरान तनाव के बीच पेट्रोल खत्म होने और कीमतें बढ़ने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। इसके चलते लोगों ने एहतियात के तौर पर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया। कई लोग ड्रम, केन और अन्य कंटेनर लेकर पंपों पर पहुंचे, जिससे अचानक मांग बढ़ गई और कुछ पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बन गई।

सरकार और कंपनियों का स्पष्ट बयान

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत स्रोतों से जानकारी लें।पेट्रोलियम कंपनियों ने भी स्पष्ट किया है कि देशभर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।

कलेक्टरों की अपील, घबराएं नहीं

राज्य के विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने भी नागरिकों से पैनिक खरीदारी न करने की अपील की है। भोपाल, इंदौर, झाबुआ, आगर मालवा और बालाघाट के अधिकारियों ने कहा कि सभी जिलों में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई नियमित रूप से हो रही है।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से शांति बनाए रखने तथा जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की गई है।

कई शहरों में अलग-अलग हालात

बालाघाट में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। मंदसौर में पेट्रोल पंप पर विवाद की स्थिति बन गई, जिसे समय रहते संभाल लिया गया। शाजापुर में कई पंप बंद होने के कारण अन्य पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जबकि इंदौर और महू में देर रात तक लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।प्रशासन का कहना है कि यह स्थिति पूरी तरह अफवाहों के कारण बनी है और जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

Read More:- इजराइल-ईरान जंग: इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर, सायरन बजते ही हालत खराब

संबंधित सामग्री

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

सनातन

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।