MP Mock Drill: MP के 5 शहरों में मॉक ड्रिल आज, भारत ने POK में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की

mp-mock-drill

MP Mock Drill: MP के 5 शहरों में मॉक ड्रिल आज, भारत ने POK में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की

mp mock drill mp के 5 शहरों में मॉक ड्रिल आज भारत ने pok में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की

MP Mock Drill:  पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में किए गए, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिशें रची जा रही थीं।

[caption id="attachment_80223" align="alignnone" width="300"]Mock Drill Mock Drill[/caption]

MP Mock Drill: देशभर में सुरक्षा अभ्यास

MP Mock Drill: इस घटनाक्रम के बीच देशभर में सुरक्षा अभ्यास बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज देश के 244 शहरों में मॉक ड्रिल की जा रही है। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और कटनी जैसे 5 बड़े शहरों को इसके लिए चुना गया है।

4 बजे सायरन बजाकर खतरे की सूचना

MP Mock Drill: ड्रिल के तहत शाम 4 बजे सायरन बजाकर खतरे की सूचना दी जाएगी, उसके बाद ब्लैक आउट होगा। साथ ही, सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों को सुरक्षित करने, घायलों को निकालने और रेस्क्यू ऑपरेशन जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। इसमें पुलिस, होमगार्ड, NDRF और SDRF की टीमें शामिल होंगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मॉक ड्रिल को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में हमें दुश्मन की किसी भी गतिविधि का जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। राज्य के बाकी जिलों में भी भविष्य में ऐसे प्रबंध किए जाएंगे।

NDRF और SDRF की टीमें शामिल

MP Mock Drill: गृह मंत्रालय ने मॉक ड्रिल के लिए जिन जिलों को चुना है, वे 'सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट' के तहत संवेदनशीलता के आधार पर कैटेगरी 1 से 3 में बांटे गए हैं। कलेक्टरों, पुलिस कमिश्नरों और एसपी को इसके लिए पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी ने पहले ब्लैकमेल किया और फिर जबरन शोषण किया।

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

राजस्थान

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज उन्नति कार्यक्रम के तहत विकास प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की, सख्त निर्देश दिए।


Annu Kapoor Accuses Om Puri:  अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

मनोरंजन

Annu Kapoor Accuses Om Puri: अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर लगाएं गंभीर आरोप!

Annu Kapoor has accused late actor Om Puri of betraying his sister Seema Kapoor, revealing the details in an interview and expressing his deep disappointment.

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

बिहार

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

सम्राट चौधरी की नई सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया गया और नीतीश कुमार की इच्छाओं का जिक्र किया गया।