MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS इधर-उधर, 14 कलेक्टर बदले

mp-ias-transfer-26-officers-14-collectors-changed

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS इधर-उधर, 14 कलेक्टर बदले

mp में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 26 ias इधर-उधर 14 कलेक्टर बदले

mp ias transfer: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने जनगणना प्रक्रिया से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 14 जिलों के कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त शामिल हैं. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की रणनीति माना जा रहा है।

mp ias transfer: CM सचिव बने कौशलेन्द्र विक्रम सिंह

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना को वित्त विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मंडला के कलेक्टर रहे सोमेश मिश्रा को नर्मदापुरम का नया कलेक्टर बनाया गया है। Read More:- असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी,CM रंगास्वामी ने डाला वोट

CM और मुख्य सचिव की बैठक के बाद फैसला

तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित की गई थी।बैठक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किए।

महिला अफसरों की मजबूत भागीदारी

इस तबादला सूची में महिला अधिकारियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कुल 14 प्रमुख पदों में से 9 महिला आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।इनमें शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीना, शीतला पटले, नेहा मीना, रानी बाटड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी शामिल हैं। इनमें से पांच महिला अधिकारियों को कलेक्टर पद सौंपा गया है।

प्रमुख तबादलों की सूची

  • कृष्ण गोपाल तिवारी – आयुक्त, नर्मदापुरम से सामाजिक न्याय विभाग
  • शिल्पा गुप्ता – लोक शिक्षण से गृह विभाग सचिव
  • अभिषेक सिंह – गृह सचिव से लोक शिक्षण आयुक्त
  • श्रीकांत बनोठ – T&CP से नर्मदापुरम आयुक्त
  • कौशलेन्द्र विक्रम सिंह – भोपाल कलेक्टर से CM सचिव
  • प्रियंक मिश्रा – धार कलेक्टर से भोपाल कलेक्टर
  • सोनिया मीना – नर्मदापुरम कलेक्टर से वित्त विभाग अपर सचिव
  • सोमेश मिश्रा – मंडला से नर्मदापुरम कलेक्टर
  • प्रतिभा पाल – रीवा से सागर कलेक्टर
  • नेहा मीना – झाबुआ से सिवनी कलेक्टर
  • अर्पित वर्मा – श्योपुर से शिवपुरी कलेक्टर
  • राखी सहाय – MPPSC से उमरिया कलेक्टर
  • शीला दाहिमा – सहकारिता विभाग से श्योपुर कलेक्टर
  • बिदिशा मुखर्जी – PHE से मैहर कलेक्टर
इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Read Also:- From debt and jail to IPL glory, Mukul Choudhary’s emotional rise powered by his father’s sacrifice  

संबंधित सामग्री

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.