Gwalior : नहाते हुए बच्चे का कटा गाल हुआ लहुलुहान

mp-gwalior-dettol-soap-blade-case

Gwalior : नहाते हुए बच्चे का कटा गाल हुआ लहुलुहान

gwalior  नहाते हुए बच्चे का कटा गाल हुआ लहुलुहान

MP Gwalior Dettol Soap Blade Case : वजह जान हैरान हुए परिजन

MP Gwalior Dettol Soap Blade Case : मध्यप्रदेश ग्वालियर में नहाने के साबुन में ब्लेड निकलने का मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ खेलकर घर पहुंचे 10 साल के बच्चे ने जब डिटॉल साबुन चेहरे पर घिसा तो उसे कुछ तेज चुभा। उसने देखा कि गाल में कट लग गया है और खून बह रहा है।

बाथरूम में बच्चे को देख परिजनों का उड़े होश

उसने परिजन को आवाज देकर बुलाया। पिता जब बाथरूम में पहुंचे तो साबुन में ब्लेड दिखी। बच्चे के पिता ने मंगलवार को इस मामले में उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई है।घटना सोमवार शाम आनंद नगर बहोड़ापुर की है। यहां रहने वाले अंगद सिंह तोमर के घर का किराना सामान पास ही के मोहित किराना स्टोर से आता है। 21 मई को राशन के साथ ही उन्होंने 10-10 रुपए वाले 10 साबुन खरीदे थे।

साबुन के अंदर निकला ब्लेड

पिता दूसरा साबुन लाए, उसमें भी ब्लेड निकली सोमवार को अंगद सिंह का बेटा अंश (10) खेलकर घर लौटा था। मां ने उससे कहा कि पहले नहा लो। इसके बाद वह एक साबुन उठाकर नहाने चला गया था। घटना के बाद अंगद सिंह साबुन को बदलने और बताने के लिए मोहित किराना स्टोर पर पहुंचे।

पिता ने उपभोक्ता फोरम में की शिकायत

यहां दुकानदार मोहित ने कहा कि उसे भी विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसे साबुन में ब्लेड निकल सकती है। उसने साबुन बदलकर दूसरा साबुन दे दिया। घर आकर जब इस साबुन को पानी में लगाया तो फिर उसमें ब्लेड निकली है।पिता बोले- बच्चे की जान भी चली जाती अंगद तोमर ने डिटॉल साबुन की शिकायत 1915 नंबर डायल करते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिकायत की है। उनका आरोप है कि साबुन के अंदर से निकले हुए ब्लेड से उनके बच्चे की जान भी जा सकती थी। उन्हें उम्मीद है कि इसके फोरम इस मामले में सख्त एक्शन लेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आगे फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत 

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।