मुरैना के छैरा-मानपुर में जहरीली शराब कांड: पांच साल बाद 14 आरोपियों को सजा

morena-chhaira-manpur-toxic-liquor-case-14-accused-sentenced

मुरैना के छैरा-मानपुर में जहरीली शराब कांड: पांच साल बाद 14 आरोपियों को सजा

मुरैना के छैरा-मानपुर में जहरीली शराब कांड पांच साल बाद 14 आरोपियों को सजा

Morena Chhaira  Jahrili Sharab case: 10 जनवरी 2021 मुरैना जिले के छैरा मानपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां कई ग्रामीणों ने सस्ती लोकल शराब पी थी। यह शराब जहरीली निकली और इसके सेवन के बाद तीन दिनों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई। शराब पीने के बाद पहले लोगों की आंखों की रोशनी गई और फिर उनकी हालत बिगड़ती गई। परिजन इसे सामान्य बीमारी समझते रहे, लेकिन धीरे-धीरे गांव के कई लोग इसकी चपेट में आते गए और बड़ा हादसा सामने आ गया। [caption id="attachment_117605" align="alignnone" width="512"]जहरीली शराब कांड जहरीली शराब कांड[/caption]

14 पर केस दर्ज

इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। करीब पांच साल तक चली सुनवाई के बाद जौरा के अपर सत्र न्यायाधीश इंद्रजीत रघुवंशी की कोर्ट ने सभी आरोपों को सही पाया है। कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में सभी 14 आरोपियों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 11 आरोपियों पर 1 लाख 32 हजार और बाकी 3 आरोपियों पर 1 लाख 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।  Read More: jabalpur: बंदर भगाने गया युवक, हाईटेंशन लाइन से झुलसकर मौत

Morena Chhaira  Jahrili Sharab case: मौतों के बाद चला अभियान

24 लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जिलेभर में बड़े स्तर पर शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली। खेतों, नालों और सड़कों पर लावारिस हालत में पड़ी शराब ने तस्करी के नेटवर्क की पोल खोल दी। प्रशासन ने शराब सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कई कड़े कदम उठाए, जिससे अवैध कारोबार पर काफी हद तक रोक लगी। 5 साल बाद आया फैसला

घटना का खुलासा ऐसे हुआ

इस जहरीली शराब कांड का खुलासा तब हुआ जब गांव के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। परिवार ने इसे हार्ट अटैक समझा और अंतिम संस्कार कर दिया। अगली सुबह गांव में एक-एक कर 28 से ज्यादा लोगों को उल्टियां और तेज़ खराबी शुरू हुई। घबराए ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। [caption id="attachment_117607" align="alignnone" width="563"]हाइवे किया जाम हाइवे किया जाम[/caption]

Morena Chhaira  Jahrili Sharab case: हाइवे किया जाम

इनमें से दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सात लोगों की जिला अस्पताल में और तीन की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हुई। गांव वालों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब शवों को ले जाने के लिए ट्रैक्टर की मांग की गई। बाद में एम्बुलेंस से शव मंगाए गए और मुरैना-जौरा हाईवे पर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया।

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।