मुरैना में हिट एंड रन: बीजेपी नेता की कार ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचला, हिरासत से हुआ फरार

morena-bjp-leader-car-accident-police-custody-escape

मुरैना में हिट एंड रन: बीजेपी नेता की कार ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचला, हिरासत से हुआ फरार

मुरैना में हिट एंड रन बीजेपी नेता की कार ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचला हिरासत से हुआ फरार

बीजेपी नेता कार हादसा: मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में शुक्रवार की शाम अचानक चीख-पुकार मच गई। घर के बाहर अलाव ताप रहे लोगों को क्या पता था कि कुछ ही पलों में एक तेज रफ्तार कार उनकी जिंदगी उलट-पुलट कर देगी। पोरसा-जोटई रोड बायपास चौराहे पर एक कार बेकाबू होकर सीधे उन लोगों पर चढ़ गई, जो सड़क किनारे बैठे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि लोग उछलकर कई फीट दूर जा गिरे।

बीजेपी नेता कार हादसा: संभलने का भी नहीं मिला मौक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि पांच लोग घायल हालत में सड़क पर पड़े हैं। 

बीजेपी नेता कार हादसा: आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष

कार चला रहा व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं, बल्कि भाजपा युवा मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीपेंद्र भदौरिया शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण कार पर नियंत्रण नहीं रख सका।  हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी नेता को वहीं पकड़कर जमकर पीटा गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।  लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

पुलिस हिरासत से फरार

लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के कुछ ही देर बाद आरोपी फरार हो गया। जैसे ही यह खबर फैली, माहौल और तनावपूर्ण हो गया। नाराज लोगों ने हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य

रामदत्त राठौर (65) गिर्राज राठौर (22) कमलेश राठौर (50) अभिषेक तोमर (23) 11 वर्षीय बच्चा अन्नू / अर्णव लक्षकार सभी घायलों को पहले पोरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। Also Read- Viral News: मुरैना वकील सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, पढ़ी ये किताब Also Read-सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, वर्दी में पुलिसकर्मी ने छुए पैर

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस विमान से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू

देश-विदेश

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस विमान से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर स्विस एयर फ्लाइट के लैंडिंग गियर से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू की गई। 232 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, 4 घायल हुए। तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

बालोद में खेत में लटकी मिली महिला और युवक की लाश,प्रेम प्रसंग का मामला!

छत्तीसगढ़

बालोद में खेत में लटकी मिली महिला और युवक की लाश,प्रेम प्रसंग का मामला!

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक खेत में महिला और युवक की लाशें फांसी पर लटकी हुई पाई गईं, पुलिस जांच में जुटी है।

भोपाल के अन्ना नगर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग, 25 टन कचरा जलकर राख

मध्य प्रदेश

भोपाल के अन्ना नगर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग, 25 टन कचरा जलकर राख

भोपाल के अन्ना नगर में स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में आग लग गई, जिससे 25 टन कचरा जल गया। 50 से अधिक दमकल टैंकर आग बुझाने में जुटे।

मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया, स्कूलों में छुट्टी घोषित। हीट वेव की चेतावनी जारी, जनजीवन प्रभावित।

MPPSC 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित, सख्त सुरक्षा उपाय

मध्य प्रदेश

MPPSC 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित, सख्त सुरक्षा उपाय

मध्य प्रदेश की MPPSC राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा जांच शामिल थी।