MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर से लाड़ली बहनों को देंगे बड़ी सौगा...

mohan-yadav

MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर से लाड़ली बहनों को देंगे बड़ी सौगात, 1551 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

mohan yadav मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर से लाड़ली बहनों को देंगे बड़ी सौगात 1551 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 17 जून को जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना के अंतर्गत जून माह की किश्तों का सिंगल क्लिक से खातों में अंतरण करेंगे।

[caption id="attachment_88161" align="alignnone" width="301"]MOHAN YADAV MOHAN YADAV[/caption]

MOHAN YADAV: हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं

इस कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को 1551.44 करोड़ रुपये की 25वीं किश्त उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही महिला को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं।

MOHAN YADAV: अनुग्रह राशि भी प्रदान की जाएगी

मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56.68 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये, वहीं 27 लाख से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही संबल योजना के तहत 6,821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि भी प्रदान की जाएगी।

MOHAN YADAV: 5 का लोकार्पण और 3 का भूमि-पूजन किया जाएगा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। कुल 22.44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 8 निर्माण कार्यों में से 5 का लोकार्पण और 3 का भूमि-पूजन किया जाएगा।

50 लाख की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य भवन शामिल

लोकार्पण किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में घाट पिपरिया में 4.18 करोड़ की लागत से बना आदिवासी कन्या छात्रावास, शहपुरा आईटीआई का 2.89 करोड़ का भवन, बेलखेड़ा में 4.47 करोड़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरिया कला में 2.95 करोड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहपुरा में 50 लाख की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य भवन शामिल हैं।

संभाग स्तरीय सामुदायिक भवन शामिल

भूमिपूजन वाले कार्यों में सुन्दरादेही में 1.39 करोड़ की लागत से बनने वाला शासकीय हाई स्कूल भवन, बेलखेड़ा में 4.04 करोड़ की लागत का जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास और नारायणपुर घाना में 2 करोड़ रुपये से बनने वाला संभाग स्तरीय सामुदायिक भवन शामिल है।

संबंधित सामग्री

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड

पलामू में बिजली संकट पर सख्त हुए झारखण्ड सीएम सोरेन, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

झारखंड में बिजली संकट के चलते सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में कड़े निर्देश दिए, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी दी।

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

जुर्म गाथा

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

देश-विदेश

विजय होंगे तमिलनाडु ने नए मुख्यमंत्री, कल हो सकती है ताजपोशी

TVK के नेता विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने की मंजूरी प्राप्त की; कल चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्य प्रदेश

CM डॉ यादव ने नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा - सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।