हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने व्यापारियों से...

हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार

हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने व्यापारियों से किया संवाद, इन बातों पर दिया जोर

हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार सीएम डॉ मोहन ने व्यापारियों से किया संवाद इन बातों पर दिया जोर

भोपाल/बुरहानपुर। 'हमारी सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है। उनकी हर समस्या को दूर किया जाएगा। हमारे उद्यमी फिनिक्स पक्षी की तरह हैं। जिस तरह फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष-चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं। मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 मई को बुरहानपुर में कही। वे परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में उद्योगपतियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कपास को ड्यूटी फ्री करने का भी प्रयास कर रही है। इसके अलावा उन्होंने उद्योगपतियों के लिए एक नए मार्ग की भी घोषणा की।     

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अपनी उद्यमिता से हर नगर और हर प्रांत को आर्थिक मजबूत करेंगे। जिस वक्त दुनिया में लोगों को खाने के-पहनने के लाले पड़ रहे थे, उस वक्त भारत ने अपनी उद्यमिता से दुनिया की आर्थिक परिस्थिति में 33 फीसदी योगदान दिया। भारत ने मसाले-रेशम-धातुओं का व्यापार कर आर्थिक मजबूती प्राप्त की। सोने की खदान भी भारत में थी। पश्चिमी आंकलन के अनुसार प्राचीन काल में वैश्विक व्यापार व्यवसाय में भारत का योगदान 33% था, जो अंग्रेजों के जाने के बाद घटकर मात्र तीन प्रतिशत रह गया। 

और ऊंची उड़ान भरेंगे उद्योगपति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने इंडिया से भारत बनने की ऊंची छलांग लगाई है। विश्व के सामने भारत आर्थिक ताकत बनकर उभरा है। आज दुनिया के किसी भी देश की उन्नति में अगर किसी का योगदान है, तो वह आप और हम में से किसी भारतीय का ही है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भारत के लोग उद्यमिता-स्वावलंबिता-रोजगारपरक-बेहतर जीवन पद्धति के आधार पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब एक फिनिक्स पक्षी की तरह है, जो कभी मरता नहीं। जैसे फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष-चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं। मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी। 

दिन-रात जन कल्याण के काम कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे और आपके बीच कमिटमेंट है-व्यवहार है। उस व्यवहार पर हमें खरा उतरना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जनता के जन-धन खाते खुलवाए। इससे उनका लोगों के पास सीधा धन पहुंचाने का संकल्प पूरा हुआ। इससे पूरे देश की इकॉनोमी बदल गई। सभी को अपना हक मिला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिन-रात जन कल्याण के लिए काम कर रही है। इसलिए हमने साल 2025 को उद्योग वर्ष और 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। 

विकास का द्वार है बुरहानपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने कल ही कैबिनेट में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन पास किया है। यह बोर्ड जिला स्तर तक आएगा। इससे पहले हमने विकास समितियां भी बनाई थीं। भविष्य में हम निमाड़ इंवेस्टर्स समिट करेंगे। हमने व्यापारियों के लिए कई तरह के औचित्यहीन कानूनों को खत्म किया। बिजली को लेकर भी दो-तीन विभागों के बीच तालमेल चल रहा है। हम कपास पर लगने वाली ड्यूटी को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। व्यापारियों के लिए नया पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे दक्षिण का द्वार बुरहानपुर विकास का द्वार है। जिला भले ही छोटा, लेकिन लोग बड़े हैं। यहां उद्योगों को लेकर चारों तरफ एक अलग माहौल है। हमारी सरकार व्यापारियों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य

उद्योगपतियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि आज मैं बुरहानपुर के दौरे पर आया हूं। बुरहानपुर में हमारी सरकार किसान कल्याण वर्ष के रूप में किसानों की आय बढ़ाने के साथ उद्योग और रोजगार पर भी महत्व दे रही है। हमारा प्रयास है कि उद्योग, व्यापार और व्यवसाय बढ़े जिससे प्रदेश और देश आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के 200 से ज्यादा विधायक बने हैं, ऐसे में विधायकों के माध्यम से 9 मई को सरकार बनते आप और हम देखेंगे।

संबंधित सामग्री

दो युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत!

उत्तर प्रदेश

दो युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत!

In Bharatpur, Uttar Pradesh, a truck ran over three friends on a bike, killing two instantly and seriously injuring one. The accident occurred on the Jaipur-Agra highway.

Nainital Suicide News: सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

उत्तराखंड

Nainital Suicide News: सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

In Nainital, the son of a sarpanch consumed poison after losing money in gambling to a friend, who then threatened him, leading to his suicide.

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

लाइफ स्टाइल

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

साबूदाना एक हल्का और पौष्टिक विकल्प है, जो पाचन, ऊर्जा प्रदान करने, हड्डियों को मजबूती देने और गर्भवती महिलाओं के पोषण में मदद करता है।

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्य प्रदेश

MP Laptop Yojana में बड़ा बदलाव: पहली बार में 75% लाने वालो को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना में नया नियम लागू। अब केवल पहली बार में 75% अंक लाने वाले छात्रों को ही मिलेगा लाभ, दूसरी परीक्षा वालों को बाहर किया गया।

इस एक्ट्रेस ने पहले ही कर दी थी थलापति विजय की

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस ने पहले ही कर दी थी थलापति विजय की 'विजय' की भविष्यवाणी

Famous South Indian actor Thalapathy Vijay has won a significant number of seats in the Tamil Nadu elections, predicted earlier by actress Pooja Hegde.