ujjain: आज निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी

mahakal-third-procession-2025-ujjain

ujjain: आज निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी

ujjain आज निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी

भगवान चंद्रमौलेश्वर पालकी में विराजित होकर करेंगे नगर भ्रमण

mahakal third procession 2025 ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की मार्गशीर्ष माह की पहली और कार्तिक अगहन माह की तीसरी सवारी सोमवार, 10 नवंबर को शाम 4 बजे निकलेगी। इस दौरान भगवान श्री चंद्रमौलीश्वर स्वरूप में पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

नगर भ्रमण पर निकले ने राजाधिराज

सवारी से पूर्व मंदिर परिसर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलीश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। शाम चार बजे पूजन के बाद भगवान श्री चंद्रमौलीश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।

जवान भगवान को सलामी देंगे

मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान भगवान को सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) देंगे। सवारी में तोपची, कडाबीन, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान, श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति का बैंड, भजन मंडली के सदस्य, पंडे-पुजारी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।परंपरा अनुसार सवारी मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी।

रामघाट पर अभिषेक किया जाएगा

रामघाट पर मां शिप्रा के जल से भगवान श्री चंद्रमौलीश्वर का अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के उपरांत सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। Read More:- Digital Gold पर SEBI की चेतावनी

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।