महाशिवरात्रि में आस्था का सैलाब, 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा के कपाट

mahakal-temple-mahashivratri-44-hours-open-ujjain

महाशिवरात्रि में आस्था का सैलाब, 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा के कपाट

महाशिवरात्रि में आस्था का सैलाब 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा के कपाट

mahakal temple mahashivratri: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शिवनवरात्रि उत्सव के तहत रविवार तड़के भस्मार्ती के साथ मंदिर के गर्भगृह के पट खोले जाएंगे, जो करीब 44 घंटे तक लगातार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।

mahakal temple mahashivratri: इस बार नौ नहीं, दस दिन

इस वर्ष तिथियों के कारण शिवनवरात्रि नौ की जगह दस दिनों की मनाई जा रही है। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर दिन-रात भगवान महाकाल का सतत जलधारा से अभिषेक किया जाएगा। पूरी रात्रि विशेष महापूजन का आयोजन होगा. Also Read-MBA Student Murder Indore: एमबीए छात्रा की क्लासमेट ने की हत्या, कमरे से हुआ शव बरामद!

mahakal temple mahashivratri: महाशिवरात्रि पर दिन-रात अभिषेक

शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन पूरे समय भगवान महाकालेश्वर का सतत जलधारा से अभिषेक किया जाएगा। रात भर विशेष महापूजन होगा। इसके बाद 16 फरवरी को प्रातः सप्तधान श्रृंगार, सवामन पुष्प मुकुट दर्शन और सेहरा आरती होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती संपन्न की जाएगी।

44 घंटे तक दर्शन, भक्तों के लिए खास इंतजाम

महाशिवरात्रि और उससे जुड़े आयोजनों के चलते मंदिर के पट करीब 44 घंटे खुले रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु लगातार बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। 18 फरवरी की शाम शयन आरती के साथ शिवनवरात्रि उत्सव का औपचारिक समापन होगा।

उमा-महेश स्वरूप में सजा बाबा का दरबार

शिवनवरात्रि के आठवें दिन शुक्रवार को भगवान महाकालेश्वर का उमा-महेश स्वरूप में सायंकालीन श्रृंगार किया गया। प्रातः भस्म आरती के बाद चंद्रमौलेश्वर और कोटेश्वर महादेव का पूजन-अभिषेक हुआ। दोपहर में 11 ब्राह्मणों द्वारा गर्भगृह में रुद्राभिषेक पाठ किया गया। शाम को नवीन वस्त्रों और विशेष श्रृंगार के साथ बाबा महाकाल अलौकिक रूप में दर्शन दिए।  

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।