Madhya Pradesh news: SECL अमलाई OCM में भीषण हादसा, टीपर ऑपरेटर लापता, कंपनी पर लापरवाही के आरोप

madhya-pradesh-news-2

Madhya Pradesh news: SECL अमलाई OCM में भीषण हादसा, टीपर ऑपरेटर लापता, कंपनी पर लापरवाही के आरोप

madhya pradesh news secl अमलाई ocm में भीषण हादसा टीपर ऑपरेटर लापता कंपनी पर लापरवाही के आरोप

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की अमलाई ओपन कास्ट माइंस (OCM) में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने पूरे कोल एरिया में हड़कंप मचा दिया। घटना धनपुरी थाना क्षेत्र की है, जहां मिट्टी धंसने से एक डोजर मशीन और उसमें मौजूद टीपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा गहराई में पानी भरे गड्ढे में समा गए। हादसे के कई घंटे बाद भी न तो ऑपरेटर का कोई सुराग मिला है और न ही मशीन का कोई निशान। [caption id="attachment_110639" align="alignnone" width="300"]Madhya Pradesh news Madhya Pradesh news[/caption]

Madhya Pradesh news: टीपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा अब तक लापता

जानकारी के मुताबिक, अमलाई OCM में R.K.T.C कंपनी द्वारा ओवरबर्डन (ओबी) शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक खदान की ढलान से भारी मात्रा में मिट्टी खिसक गई, जिससे चार कर्मचारी मलबे में दब गए। इनमें से दो कर्मचारियों ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं शिफ्ट इंचार्ज मुनीम यादव कई घंटों तक मलबे में दबे रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, टीपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा अब तक लापता हैं।

Madhya Pradesh news: मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, लेकिन गड्ढे में पानी भरा होने और मलबा अधिक होने के कारण राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं। मौके पर भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

ढलान क्षेत्रों में काम कराया जा रहा

हादसे के बाद R.K.T.C कंपनी की ओर से कोई तत्काल बचाव कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। RKTC कंपनी के पास करीब 4 अरब रुपये का उत्खनन ठेका है, लेकिन सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर खतरनाक ढलान क्षेत्रों में काम कराया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन चला रही है

श्रमिकों ने आरोप लगाया हर बार हादसे के बाद सिर्फ जांच का वादा मिलता है, लेकिन सुधार कभी नहीं होता। हादसे की सूचना मिलते ही धनपुरी थाना प्रभारी, एसडीओपी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अब SDRF टीम को बुलाया गया है, जो गहराई में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।