Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं को लैपटॉप

madhya-pradesh-2

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं को लैपटॉप

madhya pradesh मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले युवाओं को लैपटॉप

Madhya Pradesh:भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि 4 जुलाई को युवाओं को लैपटॉप वितरण किया जाएगा, वहीं छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। [caption id="attachment_91851" align="alignnone" width="297"]Madhya Pradesh Madhya Pradesh[/caption]

Madhya Pradesh: विशेष बजट का भी प्रावधान किया गया

बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम वृंदावन योजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र से एक गांव चुना जाएगा, जिसकी जनसंख्या करीब 2,000 होगी और वहां 500 गौवंश की व्यवस्था की जाएगी। गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए सड़क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, चिकित्सालय और स्कूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विशेष बजट का भी प्रावधान किया गया है।

Madhya Pradesh: रक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का कैंपस शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। जब तक भवन तैयार नहीं होता, इसका संचालन राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से किया जाएगा। इससे युवाओं को रक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 1766 क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण के लिए 4572 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पांच वर्षों में सभी पुलों का निर्माण किया जाएगा।

Madhya Pradesh: ओबीसी छात्रावासों को भी राहत

ओबीसी छात्रावासों को भी राहत दी गई है। 9000 से ज्यादा छात्रों के लिए भोजनालय की व्यवस्था की जाएगी, जिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके साथ ही मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में अनुसूचित जाति-जनजाति कार्यालय खोलने के लिए 3.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

गंभीर अपराधों की जांच में तेजी आएगी

नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 1266 नए फोरेंसिक एक्सपर्ट पद सृजित किए गए हैं, जिससे गंभीर अपराधों की जांच में तेजी आएगी। इन सभी निर्णयों से स्पष्ट है कि सरकार युवाओं, ग्रामीण विकास और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

संबंधित सामग्री

Shakti Kapoor Death Rumor: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने मृत्यु की अफवाहों पर दिया रिएक्शन

मनोरंजन

Shakti Kapoor Death Rumor: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने मृत्यु की अफवाहों पर दिया रिएक्शन

Shakti Kapoor dispels death rumors circulating online with a video statement, urging people to ignore the fake news and highlighting its distressing impact on his family.

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

खेल

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Indian cricketer Surya Yadav and his wife Devisha celebrated the birth of their first child, a daughter, which Yadav announced via Instagram.

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

खेल

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

In IPL 2026, Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders face off in the 51st match at Arun Jaitley Stadium. Both teams struggle with mid-table positions.

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

खेल

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।