MP के कई जिलों में लंपी वायरस का अटैक, कई गायों की मौत

lumpy-virus-livestock-bhopal-jharkhand-madhya-pradesh

MP के कई जिलों में लंपी वायरस का अटैक, कई गायों की मौत

mp के कई जिलों में लंपी वायरस का अटैक कई गायों की मौत

वायरस को रोकने ठोस कदम नहीं

संक्रमण की चपेट में आने के बाद जानवरों के दूध में कमी आई है, वहीं कई जानवर मर भी रहे हैं। बावजूद इसके, एडवायजरी जारी करने के अलावा राज्य पशुपालन विभाग द्वारा नियंत्रण के ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। इस कड़ी में लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम एवं निगरानी के लिए स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भी मदद नहीं कर पा रहा है। अधिकृत दूरभाष नंबर 0755-2767583 लगातार व्यस्त रहने के कारण प्रदेश के पशुपालकों ने इसे अनुपयोगी माना है।

टीकाकरण और सजगता से संक्रमित पशु दो-तीन सप्ताह में ठीक हो जाते हैं, लेकिन दूध उत्पादकता में कमी कई सप्ताह तक बनी रहती है, जिसका खामियाजा पशुपालकों को भुगतना पड़ता है।

lumpy virus livestock bhopal: संक्रमण के लक्षण और फैलाव

रोग की शुरूआत में हल्का बुखार दो-तीन दिन के लिए रहता है। इसके बाद पूरे शरीर की चमड़ी में गठानें निकल आती हैं। ये गठानें गोल और उभरी हुई आकृति की होती हैं। बीमारी के लक्षण मुंह, गले और श्वासनली तक फैल जाते हैं, साथ ही पैरों में सूजन, दुग्ध उत्पादकता में कमी, गर्भपात, बांझपन और कभी-कभी मृत्यु भी हो जाती है। यह रोग मच्छर, काटने वाली मक्खी और कील जैसी कीटों से एक पशु से दूसरे पशुओं में फैलता है।

1.87 करोड़ पशुओं में सिर्फ 41.5 लाख का टीकाकरण

प्रदेश में 1 करोड़ 87 लाख गौवंश है, लेकिन विभाग द्वारा केवल 41.5 लाख पशुओं में ही एलएसडी रोग का टीकाकरण किया गया है। इससे संक्रमण बढ़ रहा है और पशुओं की मौत का कारण बन रहा है।

जबलपुर और पांढुर्णा में हो रही मौतें

जबलपुर नगर निगम की गोशाला में गुरुवार को 8 गोवंश मृत पाए गए। गोशाला प्रभारी ने इसके लिए लंपी वायरस को जिम्मेदार ठहराया। वहीं पांढुर्णा जिले में भी 15 से अधिक गोवंश की मौतें हुई हैं। छिंदवाड़ा प्रयोगशाला ने मृत गोवंश में पॉजिटिव वर्गाकार बैक्टीरिया मिलने का दावा किया है। बताया गया है कि गांव में संक्रमित दूध पीने से दो बच्चों समेत पांच लोग बीमार भी हुए हैं। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।