Lizard in Mid Day Meal Beohari: ब्यौहारी में मध्यान्ह भोजन में गिरी छिपकली, बच्च...

lizard-mid-day-meal-beohari-students-sick

Lizard in Mid Day Meal Beohari: ब्यौहारी में मध्यान्ह भोजन में गिरी छिपकली, बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिम्मेदार कौन?

 lizard in mid day meal beohari ब्यौहारी में मध्यान्ह भोजन में गिरी छिपकली बच्चों की तबीयत बिगड़ी जिम्मेदार कौन

मिड डे मील बना जहरीला

Lizard in Mid Day Meal Beohari: खबर ब्यौहारी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत चरका के माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बतादें कि 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को दोपहर के भोजन में छिपकली गिरने से तीन छात्र गंभीर रूप से बीमार हो गए। यह भोजन स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किया गया था... जिसे कुछ बच्चों ने खा भी लिया था।

बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बतादें कि खाना खाने के कुछ देर बाद छात्रों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। तब बच्चों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन बच्चों को सिविल हॉस्पिटल, ब्यौहारी लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। बीमार बच्चों की पहचान पूनम साहू पिता हनुमादीन नेहा सेन पिता महेश सेन और आशियाना साहू पिता रामजी के रूप में हुई है सभी ग्राम चरका के निवासी हैं। Lizard in Mid Day Meal Beohari:

प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप

छात्रों और परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को इस घटना की जानकारी घर पर न देने की हिदायत दी थी। यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है... क्योंकि बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इस तरह का रवैया प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है। read more: सैफ अली खान की विरासत पर कानूनी विवाद फिर जिंदा, हाईकोर्ट ने दिया नया आदेश

पंचायत सरपंच ने जताई नाराजगी

ग्राम पंचायत चरका के सरपंच बनवारी सिंह ने कहा कि स्व सहायता समूह द्वारा साफ-सफाई और खाना बनाने में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। यदि समय पर इलाज न होता तो बच्चों की जान भी जा सकती थी। उन्होंने मांग की है कि दोषी समूह को मिड डे मील योजना से तत्काल हटाया जाए। [caption id="attachment_92953" align="alignnone" width="225"]Lizard in Mid Day Meal Beohari: Lizard in Mid Day Meal Beohari:[/caption]

प्रशासन का बयान... होगी सख्त कार्रवाई

Lizard in Mid Day Meal Beohari: जनपद पंचायत ब्यौहारी के सीईओ विजय सिंह ने कहा कि आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर समूह संचालक एवं प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। read more: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हेमंत खंडेलवाल को विधानसभा में नई पहचान, पहली पंक्ति में होगी सीट  

संबंधित सामग्री

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

खेल

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

देश-विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

देश-विदेश

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल में BJP आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।