MP NEWS : मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला,लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रूपये

ladli-bahna-scheme-monthly-1500-assistance

MP NEWS : मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला,लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रूपये

mp news  मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसलालाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रूपये

Ladli Bahna scheme : मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय योजना, लाडली बहना योजना के तहत अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले यह राशि 1250 रुपये प्रति माह थी, जिसे अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाकर 1500 कर दिया है। यह राशि नवंबर 2025 से सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को मार्च 2023 से अब तक करीब 44 हजार करोड़ रुपए दिया जा चुके हैं। इस साल करीब 20,450 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री यह राशि सिवनी से सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे।

योजना का उद्देश्य

लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनका सामाजिक सम्मान बढ़ाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं पात्र हैं। इसके लिए आवश्यक है कि वे मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हों और उनका परिवार निर्धनता की सीमा में आता हो। READ MORE :MP के रातापानी समेत प्रदेश के नए टाइगर रिजर्व में पहली बार बाघों की गिनती होगी

भुगतान की प्रक्रिया और तारीख

इस योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच महिलाओं के खातों में जमा की जाती है। हालांकि त्योहारों के दौरान तारीख में परिवर्तन हो सकता है। अक्टूबर में दो किस्तें आई थीं, जिसमें एक सामान्य 1250 रुपये की और एक भाईदूज के अवसर पर 250 रुपये का बोनस राशि थी। लेकिन अब से हर माह 1500 रुपये की राशि एक साथ मिलेगी।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह बढ़ोतरी महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने महिलाओं को सहयोग और सहारा प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें।

योजना का महत्व

लाडली बहना योजना से न केवल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा मिलती है बल्कि यह उन्हें समाज में सम्मान और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा देती है। इसके तहत मिली राशि से महिलाएं अपने तथा परिवार के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास कर सकती हैं। मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना महिलाओं की उन्नति और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ी हुई राशि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होगी। यह पहल महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।  

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।