कूनो से फिर आई खुशखबरी, भारत में जन्मी मुखी ने पांच शावकों को दिया जन्म

kuno-national-park-muki-cheetah-five-babies

कूनो से फिर आई खुशखबरी, भारत में जन्मी मुखी ने पांच शावकों को दिया जन्म

कूनो से फिर आई खुशखबरी भारत में जन्मी मुखी ने पांच शावकों को दिया जन्म

मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने दी बंधाई

कूनो नेशनल पार्क से फिर से बड़ी खुशखबर आई है. यहां पहली भारतीय मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। भारत में ही जन्मी 33 महीने की मादा चीता मुखी द्वारा शावकों को जन्म देना चीता प्रोजेक्ट की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सीएम मोहन यादव ने पोस्ट शेयर की

चीता शावकों के जन्म की खुशखबरी खुद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी है। कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर न केवल कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण रच दिया है। कूनो प्रबंधन के अनुसार मां और सभी शावक पूर्णतः स्वस्थ हैं। यह घटना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी मादा चीता ने देश की ही जमीन पर सफल प्रजनन किया है।

33 महीने की मुखी की कहानी

करीब 33 महीने पहले कूनो में जब दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था, उनमें से दो शावकों ने कठिन प्राकृतिक परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाया। बस एक नन्ही मादा शावक मुखी बच पाई कमजोर, छोटी और अनिश्चित भविष्य के साथ। कूनो के वनकर्मी उसे दिनरात निगरानी में रखते थे पर एक सीमा के बाद सब कुछ प्रकृति पर छोड़ना था। धीरे-धीरे मुखी ने अपनी जीवटता दिखाई उसने शिकार करना सीखा, अपने क्षेत्र टेरिटरी की पहचान बनाई, मौसम और भूगोल के प्रति अद्भुत अनुकूलन क्षमता दिखाई। Read More:- MP Weather: MP में कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

संबंधित सामग्री

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड

असम में झामुमो की मजबूत दस्तक: 16 सीटों पर उतरी JMM ने नतीजों से सबको चौंकाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की असम विधानसभा चुनाव में प्रवेश ने नए राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दिया है, 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

हरियाणा

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP को 200 सीटों पर बढ़त, TMC 83 सीटों पर आगे। हरियाणा के CM सैनी का बयान वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

बॉलीवुड फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर उठे विवादों को खारिज किया, सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों को नकारा।